टीवी

कौन बनेगा करोड़पति 11 में इस शख्स ने जीते 1 करोड़ रूपए? वायरल हुआ बिग बी का ये वीडियो

अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' पर भाग लेने इस व्यक्ति ने बड़ी ही समझदारी और सूझबूझ के साथ सवालों के जवाब दिए. अब शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बी इस प्रतियोगी से 7 करोड़ का अहम सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं.

कौन बनेगा करोड़पति 11 में इस शख्स ने जीते 1 करोड़ रूपए? वायरल हुआ बिग बी का ये वीडियो
सनोज राज और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' (Kaun Banega Crorepati 11) पर गुरुवार को हमने जहानाबाद के सनोज राज (Sanoj Raj) को हॉट सीट पर देखा. सनोज यहां एक के बाद सूझबूझ के साथ बिग बी के सवालों का जवाब देते हुए नजर आए. अब आज यानी शुक्रवार के एपिसोड में हमें इस बता का पता चलेगा कि शो पर सनोज कहां तक पहुंच पाते हैं. लेकिन इसी बीच सोनी टीवी ने 'केबीसी 11' (KBC 11) का एक प्रोमो जारी किया है जिसे देखकर कयास लगाया जा रहा है कि सनोज यहां 1 करोड़ रूपए जीत चुके हैं.

शो के प्रोमो में देखा गया कि अमिताभ बच्चन यहां उनसे 7 करोड़ का अहम सवाल पूछ रहे हैं. अब अगर वाकई सनोज यहां 1 करोड़ जीत चुके हैं तो गेम के नियमों के मुताबिक वो अगले सवाल के लिए वो कोई भी लाइफलाइन नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी के साथ सही जवाब देकर वो पूरे 7 करोड़ जीत जाएंगे और गलत जवाब देकर वो दुबारा 3,20,000 रूपए पर पहुंच जाएंगे. अगर सनोज चाहें तो वो 1 करोड़ रूपए लेकर शो छोड़ भी सकते हैं.

अब दर्शकों की निगाहें सनोज पर टिकी हुई है क्योंकि हर पड़ाव के साथ अब शो पर उनका सफर रोमांचक होता जा रहा है. आपको बता दें कि सनोज ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वो यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).