भोजपुरी स्टार पवन सिंह-रानी चटर्जी की फिल्म को लेकर स्मृति सिन्हा ने दिया ऐसा रिएक्शन
भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर कलाकार पवन सिंह हाल ही में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर अपने विवाद के चलते मीडिया में छाए हुए थे. इन दोनों वो अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने मीडिया से बातचीत भी की है.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हाल ही में अपने विवाद के चलते काफी हद तक सुर्खियों में थे. एक तरफ जहां उनके इस विवाद को लेकर मीडिया में चर्चा जारी है वहीं पवन सिंह अपनी आगामी फिल्म के काम में व्यस्त हैं. पवन सिंह काफी समय के बाद एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के साथ किसी भोजपुरी फिल्म में साथ नजर आएंगे. ये दोनों जल्द ही फिल्म 'बॉस भोजपुरी' (Boss Bhojpuri) में नजर आएंगे.
उनकी इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) ने बयान दिया है. हिंदी रश को दिए हुए बयान में स्मृति ने कहा, "पवन और रानी, ये दोनों ही बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं. इनकी जोड़ी काफी हिट है और दर्शक इन्हें दुबारा देखना चाहेंगे. ऑडियंस को इनकी जोड़ी में जरूर कुछ नजर आया है और इसलिए वो आज भी हिट हैं. मुझे यकीन है की अगर ये साथ काम करते हैं तो इनकी फिल्म जरूर हिट होगी."
भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर स्मृति सिन्हा ने फैंस से अपील करते हुए कहा, "मैं चाहती हूं कि दर्शक फिल्मून को थिएटर में जाकर देखें. फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने से इसका मुनाफा सही तरीके से प्रोड्यूसर, ड्रिस्ट्रीब्यूटर और इन्वेस्टर्स तक पहुंचेगा. इससे उनके पास पैसा आएगा और अच्छी फिल्में बनेंगी. अच्छी फिल्में न बनने के कारण मार्केट डाउन हो जाता है. इसलिए घरों में नहीं बल्कि थिएटर में जाकर फिल्में देखिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2019 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

