आमिर खान ने देखा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर, प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर के लिए कह दी ऐसी बात
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिला है वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) स्टारर फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) का ट्रेलर हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज किया गया. फिल्म के इस ट्रेलर को लेकर फैंस कि तरफ से बढ़िया रिस्पोंस मिले हैं. अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने भी इस फिल्म को लेकर उम्मीद जताते हुए सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है.
आमिर ने फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ट्विटर पर फरहान, प्रियंका और जायरा वसीम (Zaira Wasim) के काम की जमकर तारीफ की और लिखा, "मुझे इस फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया. मैं इस फिल्म को देखने के इंतजार नहीं कर सकता. ऐसा लगता है मानों शोनाली ने एक और बढ़िया फिल्म बनाई है. मुझे यकीन है फिल्म में प्रियंका, फरहान और जायरा की परफॉर्मेंस हमारा दिल जीत लेगी. सिद्धार्थ आपकी पहली इंडिपेंडेंट फिल्म के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. प्रेम. अ."
आपको बता दें की इस फिल्म के साथ प्रियंका तीन साल के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है. इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) अपने रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसी के साथ रोंनी स्क्रूवाला और प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का सह-निर्माण कर रहे हैं. ये फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

