बॉलीवुड

शाहिद कपूर से वाइफ मीरा राजपूत ने किया था सवाल, पूछा- कहीं तुम ड्रग एडिक्ट तो नहीं?

शाहिद कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक और मजेदार खुलासा मीडिया में किया है. शाहिद ने बताया कि उनकी शादी से पहले जब मीरा राजपूत से उनकी मुलाकात हुई थी तब मीरा ने उनसे सवाल किया था कि वो ड्रग एडिक्ट तो नहीं हैं? मीरा का मानना था कि अगर ऐसा कुछ भी होता तो वो उसी समय उनसे अलग हो जाती.

शाहिद कपूर से वाइफ मीरा राजपूत ने किया था सवाल, पूछा- कहीं तुम ड्रग एडिक्ट तो नहीं?
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Photo Credits: Youtube/ Instagram)

बॉलीवुड कपल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रही हैं. शाहिद और मीरा भी अब तक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई मजेदार खुलासे करते आए हैं. अब हाल ही में शाहिद ने वोग मैगजीन को दिए हुए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि मीरा राजपूत ने शादी के बाद उनसे सवाल किया था कि कहीं वो ड्रग एडिक्ट तो नहीं हैं.

शाहिद ने बताया कि फिल्म 'उड़ता पंजाब' (Udta Punjab) देखने के बाद मीरा के मन में इस बात को लेकर शंका पैदा हो गया कि कहीं वो टोनी सिंह (Tony Singh) की तरह ड्रग एडिक्ट तो नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

शाहिद ने कहा, "हम दोनों सोफा पर एक साथ बैठे थे और कहीं इंटरवल के दौरान वो मुझसे 5 फीट दूर हट गईं और दूसरे सिरे पर जाकर बैठ गईं. इसके बाद उन्होंने मेरी ओर देखा और पूछा तुम इस तरह के इंसान तो नहीं हो न? मुझे अभी बता दो अगर ये ये सच है ताकि मैं समय रहते पीछे हट सकूं."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी की थी तो वहीं 2016 में फिल्म 'उड़ता पंजाब' रिलीज हुई थी. शादी के बाद मीरा राजपूत दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गईं थी और अपने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा था, "दिल्ली से मुंबई का ये बदलाव सुखद रहा है. जिंदगी को शाहिद जिस तरह से देखते हैं, ये मुझे बेहद पसंद है. इससे मुझे काफी मदद मिली है. वो ज्यादा अनुभवी हैं और इसलिए मुझे उनसे फायदा मिलता है. वहीं मेरे कारण चीजों को नए रूप से देखने का उन्हें नजरिया मिलता है. मुझे साउथ बॉम्बे बेहद पसंद है. हमने कोलाबा के 'द टेबल' में अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है. मुंबई की लाइफ स्टाइल और यहां के पहनावे में मैं ढल गई हूं. शादी के बाद ही मैंने पहली बार रिप्ड जीन्स पहनी थी."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).