मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का सबसे पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' जल्द ही लॉन्च होने वाला है. बताया जा रहा है कि इस बार शो का थीम मेट्रो स्टेशन रखा गया है और ऐसे में सलमान खान ने इसे लॉन्च करने का यूनिक स्टाइल खोज निकाला है. वो इसे मुंबई के मेट्रो स्टेशन पर लॉन्च करेंगे.
सोनम कपूर और दलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' 20 सितंबर को अपनी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के साथ पहली बार सोनम और सलमान की जोड़ी एक साथ नजर आएंगी. फिल्म में संजय कपूर, अंगद बेदी, सिकंदर खेर ने भी काम किया है.
सोनम कपूर और दलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' कल यानी 20 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के साथ पहली बार सोनम और दलकर सलमान की जोड़ी एक साथ नजर आएगी. हम आपके लिए इस फिल्म का क्विच्क रिव्यू लेकर आए हैं. इसपर डालें एक नजर.
बॉलीवुड के भव्य कार्यक्रम आईफा अवॉर्ड्स 2019 के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं. अब प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बम ने इस इवेंट के वीडियोज को अपनी आवाज में डब करके इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो को देखने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.
मुंबई की मशहूर आरजे मलिष्का ने के बार फिर महानगरपालिका पर तंज कसते हुए एक वीडियो बनाया है. मुंबई की बदहाल सड़कों को लेकर मलिष्का ने एक फनी वीडियो बनाया है जिसके जरिए को बीएमसी की पोल खोलती हुई नजर आ रही हैं.
आईफा अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन इस साल मुंबई में हुआ. बीते दिनों 18 सितंबर, बुधवार को इसके मेन इवेंट में विजेताओं की घोषणा की गई. इसी के साथ आईफा के 20 साल पूरे होने पर स्पेशल अवॉर्ड्स भी दिए आगे जिसमें रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड्स जीता. फिल्म 'बर्फी' के लिए उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया लेकिन वो यहां गैरमौजूद थे जिसके बाद आलिया भट्ट ने उनका अवॉर्ड लिया.
कुणाल खेमू, विजय राज और गजराज राव की फिल्म 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर समेत यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद कॉमिक है.
मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी करते हुए सभी को इसकी जानकारी दी है. ऐसे में नागरिकों से महानगरपालिका ने सुरक्षित रहने का आवाहन किया है.
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए आज की शाम बेहद अहम है क्योंकि आज आईफा अवॉर्ड्स 2019 का मेन इवेंट है और आज ही के दिन आईफा अवॉर्ड्स 2019 के विनर्स लिस्ट की घोषणा कर दी जाएगी. इस इवेंट के ग्रीन कार्पेट से हम आपके लिए लेटेस्ट फोटोज लेकर आए हैं.
अमिताभ बच्चन के बाद अब अक्षय कुमार भी मुंबई मेट्रो सेवा से काफी खुश नजर आ रहे हैं. अक्षय ने आज अपना समय बचाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट की बजाय मेट्रो रेल का इस्तेमाल किया जिसके चलते उन्होंने 2 घंटे से भी ज्यादा के समय का सफर महज 20 मिनट में पूरा कर लिया. अक्षय ने एक वीडियो शेयर करके इसपर अपनी खुशी जताई है.
कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर मशहूर हुई रानू मंडल को देशभर में लोगों से प्रेम मिला. उनकी आवाज को सुनने के बाद बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने भी उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया. अब खबर आ रही है कि रानू जल्द ही विदेश में भी परफॉर्म कर सकती हैं.
अमिताभ बच्चन और साउथ एक्टर चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी'अ का शानदार ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के ट्रेलर में इसके किरदार बेहद शानदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.
मुंबई के आरे के जंगलों को बचाने के लिए रहिवासियों के बीच जद्दोजहद जारी है और इस स्थिति में अमिताभ बच्चन ने जाने-अनजाने में सोशल मीडिया पर मुंबई मेट्रो का समर्थन कर दिया. इस बात को लेकर लोग काफी नाराज है. मुंबई मेट्रो के काम के चलते आरे के जंगलों की कटाई की जानी है और लोग इसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अब इस विवाद में बिग बी भी फंस गए हैं.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की एक हमशक्ल की फोटोज सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है. इस महिला को देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल है कि ये कैटरीना न बल्कि कोई और है. उनकी फोटोज इंटरनेट पर देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं.
फिल्मी सितारों की सबसे बड़ी महफिलों में से एक आईफा अवॉर्ड्स 2019 के मंच पर सेलिब्रिटीज अपने टैलेंट के दम पर धूम सम्हा रहे हैं. बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर नेहा ककड़ ने आईफा रॉक्स 2019 के इवेंट पर अपने हिट सॉन्ग्स को परफॉर्म करके लोगों को खूब एंटरटेन किया.
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'संघर्ष' से उनका सॉन्ग 'जबले जगल बानी' इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. उनके उस गाने को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. उनका वीडियो लोगों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है.
बॉलीवुड के सबसे रंगीन और ग्लैमर से भरे इवेंट आईफा अवॉर्ड्स 2019 का आगाज हो चुका है. इस बार अली फजल और राधिका आप्टे इस अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट कर रहे हैं. बीते दिनों इस अवॉर्ड नाईट पर कई सारे कलाकार परफॉर्म करते हुए नजर आए. ऐसे में स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान भी यहां मजेदार अंदाज में गाना गाते हुए नजर आए.
आईफा अवॉर्ड्स 2019 की रंगीन शाम सज चुकी है और ऐसे में हम आपके लिए इससे जुड़ी सभी खास अपडेट्स लेकर आ रहे हैं. पेश है आइफा 2019 टेक्निकल अवॉर्ड्स की पूरी विनर लिस्ट.
अमिताभ बच्चन ने मुंबई की मेट्रो सर्विस को लेकर एक स्पेशल ट्वीट करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मुंबई मेट्रो प्रदुषण कम करने के लिए सबसे सही पर्याय है. इसी के साथ उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने का आग्रह भी किया है.
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह, काजल राघवानी समेत समेत कई एक्ट्रेसेस की बिना मेकअप वाली फोटोज सामने आई हैं. इन फोटोज को देखकर आप जान सकते हैं कि बिना मेकअप के ये एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में कैसी दिखती हैं. इन फोटोज पर डालें एक नजर.