बॉलीवुड

Lootcase Official Trailer: कुणाल खेमू का कॉमिक अंदाज, एंटरटेनमेंट से भरा है फिल्म 'लूटकेस' का ये ट्रेलर

कुणाल खेमू, विजय राज और गजराज राव की फिल्म 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर समेत यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद कॉमिक है.

Lootcase Official Trailer: कुणाल खेमू का कॉमिक अंदाज, एंटरटेनमेंट से भरा है फिल्म 'लूटकेस' का ये ट्रेलर
फिल्म 'लूटकेस' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

Lootcase Official Trailer: कुणाल खेमू, विजय राज और गजराज राव की फिल्म 'लूटकेस' (Lootcase) का मजेदार ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर समेत यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद कॉमिक है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह सामन्य जिंदगी बिताने वाले कुणाल खेमू (Kunal Khemu) को एक रात सड़क के किनारे पैसों से भरा सूटकेस मिलता है.

फिल्म के ट्रेलर को कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "क्या लॉटरी लगी है, नहीं समझे? पता करने के लिए देखें फिल्म 'लूटकेस का ट्रेलर."

फिल्म के ट्रेलर में, मिडिल क्लास आदमी नंदन कुमार उर्फ कुणाल केमू को पेसो से भरा एक बैग मिलता है. अभिनेता को नहीं पता है कि इतने सारे पैसे कहां से आये और किसके है. लेकिन अब नंदन को यह तय करना है कि क्या वो अपनी मिडिल क्लास व्यक्ति वाली जिंदगी को दूर करने के लिए यह पैसे अपने पास रखेगा या फिर उसे छोड़ देगा. इस वीडियो में गुंडे भी नजर आ रहे है जो इन पैसों के पीछे पड़े हैं और ट्रेलर के अंत में दर्शकों से एक सवाल भी पूछा गया है कि क्या ये पैसे नंदन की जिंदगी बदल पाएंगे!

लुटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव (Gajraj Rao), रसिका दुग्गल (Rasika Dugal), रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) और विजय राज नजर आएंगे.

फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. लुटकेस 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).