बॉलीवुड

कैटरीना कैफ की कार्बन कॉपी है ये महिला, फोटो देखकर फैंस भी खा गए धोखा

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की एक हमशक्ल की फोटोज सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है. इस महिला को देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल है कि ये कैटरीना न बल्कि कोई और है. उनकी फोटोज इंटरनेट पर देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं.

कैटरीना कैफ की कार्बन कॉपी है ये महिला, फोटो देखकर फैंस भी खा गए धोखा
कैटरीना कैफ और अलीना राय (Photo Credits: Instagram)

Katrina Kaif Lookalike: सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसी मजेदार चीजें देखने को मिलती हैं जो सभी को हैरान कर देती हैं. अब तक हमने बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कई ऐसी बड़ी हस्तियों के हमशक्ल (look alike) देखे होंगे. अब इंटरनेट पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की एक हमशक्ल की तस्वीर वायरल हो रही है. ये महिला हुबहू कैटरीना की तरह दिखती हैं. उनका हेयर स्टाइल और अंदाज बिलकुल कैटरीना की तरह ही है.

इस महिला का नाम है अलीना राय (Alina Rai) और बताया जा रहा है कि वो एक फैशन ब्लॉगर हैं. अलीना को अपने टिक टोक वीडियोज (Tik Tok Videos) के चलते सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी मिली है.

इंस्टाग्राम पर फिलहाल उनके 32 हजार फॉलोअर्स हैं और इसकी संख्या अब बढ़ती ही जा रही है. उनकी तस्वीरों पर कमेंट करके लोग उन्हें 'सिंह इज किंग' वाली कैटरीना कह रहे हैं.

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि अलीना को उनके इस लुक के चलते साउथ से फिल्म के ऑफर्स भी मिल रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि सोशल मीडिया अलीना के लिए भी वरदान साबित होता नजर आ रहा है.

वैसे अलीना की इन फोटोज पर कैटरीना का रिएक्शन आना अभी बाकी है. लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि खुद कैटरीना भी अलीना की फोटोज देखकर दंग रह जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).