मनोरंजन

Katrina Kaif And Vicky Kaushal: विक्की-कैट के घर आया नन्हा राजकुमार, अब इन सेलेब्स के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में खुशियों का माहौल है. कई चर्चित सेलेब्रिटीज माता-पिता बनने की राह पर हैं. इनमें सबसे ताजा खुशखबरी अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल के घर से आई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जोड़े ने बताया कि उनके घर नन्हें राजकुमार ने जन्म ले लिया है.

Katrina Kaif And Vicky Kaushal: विक्की-कैट के घर आया नन्हा राजकुमार, अब इन सेलेब्स के घर जल्द गूंजेगी किलकारी
Katrina Kaif (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 7 नवंबर : बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में खुशियों का माहौल है. कई चर्चित सेलेब्रिटीज माता-पिता बनने की राह पर हैं. इनमें सबसे ताजा खुशखबरी अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल के घर से आई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जोड़े ने बताया कि उनके घर नन्हें राजकुमार ने जन्म ले लिया है. वहीं, शेयर की गई तस्वीर में लिखा है, "ढेरों प्यार और आशीर्वीद के साथ हमारे खुशियों का बंडल आ चुका है. हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं."

कैटरीना ने पिछले महीने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. विक्की-कैट को फैंस के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने बड़ी खुशखबरी के लिए बधाई दीं. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, गुनीत मोंगा, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को शुभकामनाएं दीं. बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद अब लिस्ट में और भी सितारे हैं, जिनके घर नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है. इसी कड़ी में अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा भी अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं. इस जोड़े ने जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. यह भी पढ़ें : मशहूर सिंगर और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं. 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका ने सितंबर 2025 में मैटरनिटी फोटोशूट कराते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी. यह उनका पहला बच्चा होगा. कॉमेडी क्वीन के नाम से लोकप्रिय भारती सिंह भी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पहले से बेटे गोला (लक्ष्य लिंबाचिया) के माता-पिता हैं. भारती ने हाल ही में घोषणा की है कि वे 2026 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2025 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).