India vs New Zealand 1st ODI Match Weather Update: वडोदरा में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI Match Weather Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम (BCA Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch India vs New Zealand 1st ODI Match Live Streaming In India: कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, खासकर जब ये मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले गए हों. घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं हैं और लगातार बड़े रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी वापसी करना चाहेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में जिन खिलाड़ियों को मौका मिला है वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे तीनों फॉरमेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में डेवोन कॉनवे से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में काइल जैमीसन अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

वडोदरा के मौसम का हाल (Vadodara Weather Update)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे मैच के दौरान अनुकूल मौसम रहने की उम्मीद है. मौसम साफ रहने का अनुमान है और धूप खिली रहेगी. दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और रात में गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक हो जाएगा. मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस पूरे दिन खेल का आनंद ले सकेंगे.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे. इस सीरीज में बतौर कप्तान उनकी वापसी हुई है. वहीं, कीवी टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में आइए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं.

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 1st ODI Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फॉल्क्स, जॉश क्लार्कसन, जेडन लेनॉक्स, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.