बॉलीवुड

यूट्यूबर भुवन बम की आवाज में सुनें आईफा अवॉर्ड्स का ये कॉमेडी वीडियो, हो जाएंगे लोटपोट

बॉलीवुड के भव्य कार्यक्रम आईफा अवॉर्ड्स 2019 के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं. अब प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बम ने इस इवेंट के वीडियोज को अपनी आवाज में डब करके इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो को देखने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.

यूट्यूबर भुवन बम की आवाज में सुनें आईफा अवॉर्ड्स का ये कॉमेडी वीडियो, हो जाएंगे लोटपोट
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और भुवन बम (Photo Credits: Instagram)

BB Ki Vines Bhuvan Bam Videos: मुंबई में 18 सितंबर की शाम को आयोजित हुए ग्रैंड आईफा अवॉर्ड्स 2019 (IIFA Awards 2019) में सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), आलिया भट्ट समेत कई बड़े कलाकार नजर आए. इस इवेंट का न सिर्फ फैंस को बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी इंतजार रहता है और इस साल भी ये सितारे यहां अपने बेहद शानदार लुक में नजर आए.

सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियोज वायरल (viral) हुए हैं और ऐसे में प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बम (Youtuber Bhuvan Bam) ने इसका पूरा फायदा उठाया. भुवन ने इस इवेंट के वीडियोज को अपनी आवाज में डब करके एक फनी वीडियो तैयार किया जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इस वीडियो में वो अरिजीत सिंह, नेहा कक्कड़, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, प्रीती जिंटा, रितेश देशमुख, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आवाज बनकर कॉमेडी कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

What actually went down at iifa awards 2019😂 Tag friends! #BBdubs #iifa2019

A post shared by Bhuvan Bam Official (@bhuvan.bam22) on

इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं और ये अब वायरल भी होने लगा है. आपको बता दें कि भुवन इससे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की वेडिंग रिसेप्शन के वीडियोज को भी इसी तरह डब करके लोगों को एंटरटेन कर चुके हैं.

बताते चलें कि भुवन ने अपने यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स पर कॉमिक एपिसोड्स बनाकर पॉपुलैरिटी हासिल की. उनका शो काफी हिट और आज वो देश के जानेमाने यूट्यूबर्स में से एक हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).