बॉलीवुड

Hot Pics: अक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक, बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी एक्ट्रेसेस

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह, काजल राघवानी समेत समेत कई एक्ट्रेसेस की बिना मेकअप वाली फोटोज सामने आई हैं. इन फोटोज को देखकर आप जान सकते हैं कि बिना मेकअप के ये एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में कैसी दिखती हैं. इन फोटोज पर डालें एक नजर.

Hot Pics: अक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक, बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी एक्ट्रेसेस
भोजपुरी एक्ट्रेसेस (Photo Credits: Instagram)

भोजपुरी जगत में हमने कई अभिनेत्रियों को अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतते हुए देखा. फिल्मों से लेकर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान, ये सभी सजेधजे अपने आकर्षक लुक में नजर आते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि असल जिंदगी में ये अभिनेत्रियां बिना मेकअप के कैसी दिखती होंगी?

अक्षरा सिंह हो या फिर आम्रपाली दुबे, ये सभी अपनी सुंदरता के चलते काफी पसंद की जाती हैं. हम आपको इन अभिनेत्रियों के उन फोटोज की झलक देने जा रहे हैं जिसमें ये बिना मेकअप के नजर आ चुकी हैं.

इन फोटोज पर डालें एक नजर-

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

 

View this post on Instagram

 

Jaao le Jaao neend Meri kuchh na kahenge hum Jo le jaoge khaab mere to kaise jeeyenge hum

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अक्षरा भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में रही हैं और कुछ ही समय पहले उनका ब्रेकअप भी हो गया था.

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

 

View this post on Instagram

 

#nomakeupday 🙅🏻‍♀️

A post shared by Amrapali Dubey Fan Club (@amrapalifanclub) on

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों के साथ ही हिंदी टीवी शोज में भी काम किया है. बॉलीवुड एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उन्होंने कई हिट फिल्में देकर दर्शकों का दिल जीता.

मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास (Monalisa aka Antara Biswas)

भोजपुरी जगत की हॉट एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास मोनालिसा के नाम से काफी मशहूर हैं. भोजपुरी सिनेमा से लोगों के दिल जीतने के बाद वो स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर' में भी दिखाई दे रही हैं. इसमें वो डायन का रोल निभा रही हैं.

अंजना सिंह (Anjana Singh)

 

View this post on Instagram

 

#goodmorningeveryone😘

A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_) on

साल 2012 से भोजपुरी इंडस्ट्री में पांव रखनेवाली एक्ट्रेस अंजना सिंह ने बेहद कम समय में 25 से भी ज्यादा फिल्में साइन कर ली थी. अंजना ने अपने हॉट और सेक्सी अंदाज से यहां लोगों को खूब एंटरटेन किया और पॉपुलैरिटी हासिल की.

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

 

View this post on Instagram

 

#mumma’s #golgappa #🤪 #😆

A post shared by Kajal Raghwani (@kajalraghwani) on

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने करियर में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी समेत कई कलाकारों के साथ काम किया है. उन्होंने अपनी सबसे ज्यादा फिल्में खेसारी लाल यादव के साथ की हैं. सोशल मीडिया पर उनका नो मेकअप लुक भी इन दिनों काफी वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).