बॉलीवुड

IIFA AWARDS 2019 WINNERS: रणबीर कपूर की गैरमौजूदगी में गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने थामा उनका अवॉर्ड

आईफा अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन इस साल मुंबई में हुआ. बीते दिनों 18 सितंबर, बुधवार को इसके मेन इवेंट में विजेताओं की घोषणा की गई. इसी के साथ आईफा के 20 साल पूरे होने पर स्पेशल अवॉर्ड्स भी दिए आगे जिसमें रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड्स जीता. फिल्म 'बर्फी' के लिए उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया लेकिन वो यहां गैरमौजूद थे जिसके बाद आलिया भट्ट ने उनका अवॉर्ड लिया.

IIFA AWARDS 2019 WINNERS: रणबीर कपूर की गैरमौजूदगी में गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने थामा उनका अवॉर्ड
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

IIFA AWARDS 2019 WINNERS: आईफा अवॉर्ड्स 2019 की रंगीन शाम 8 सितंबर, बुधवार को मुंबई में आयोजित की गई थी. इस ग्रैंड सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए. आईफा में जहां बॉलीवुड एक्टर्स को उनकी मेहनत और दमदार कंटेंट के लिए अवॉर्ड दिया गया वहीं आईफा के 20 साल पूरे होने पर स्पेशल अवॉर्ड्स भी दिए गए.

स्पेशल अवॉर्ड्स के तहत रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को फिल्म 'बर्फी' (Barfi) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. लेकिन रणबीर इस अवॉर्ड सेरेमनी में हाजीर नहीं थे. ऐसे में फिल्म 'बर्फी' के डायरेक्टर अनुराग बसु (Anurag Basu) ने उनका अवॉर्ड ग्रहण किया. इसके बाद स्टेज से उतरकर उन्होंने उस अवॉर्ड को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हाथ में सौंप दिया.

ये भी पढ़ें: IIFA Awards Winner 2019: राजी को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब तो आलिया भट्ट बनी बेस्ट एक्ट्रेस, ये है पूरी विनर लिस्ट

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर की गैरमौजूदगी में आलिया ने ही उनका अवॉर्ड संभाला. अब रणबीर और आलिया के रिलेशनशिप से तो बॉलीवुड भी वाकिफ है. ऐसे में अनुराग को भी पता था कि रणबीर को मिले उस अवॉर्ड को किसे सौंपना है.

ये भी बता दें कि आलिया ने आईफा में फिल्म 'राजी' (Raazi) के लिए फीमेल केटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता.

सोशल मीडिया पर उनकी फोटो भी सामने आई है जिसमें वो अवॉर्ड लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुई नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).