IIFA Awards 2019 की महफिल में 'जुम्मा चुम्मा' गाते दिखे कॉमेडियन जाकिर खान, देखें Viral Video
बॉलीवुड के सबसे रंगीन और ग्लैमर से भरे इवेंट आईफा अवॉर्ड्स 2019 का आगाज हो चुका है. इस बार अली फजल और राधिका आप्टे इस अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट कर रहे हैं. बीते दिनों इस अवॉर्ड नाईट पर कई सारे कलाकार परफॉर्म करते हुए नजर आए. ऐसे में स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान भी यहां मजेदार अंदाज में गाना गाते हुए नजर आए.
IIFA Awards 2019: आईफा अवॉर्ड्स 2019 की रंगीन शाम सजाने को सभी कलाकार तैयार हैं. हर साल इंडियन सिनेमा के चाहनेवालों को इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल मुंबई में (Mumbai) इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और ऐसे में फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है. इस अवॉर्ड नाइट को राधिका आप्टे (Radhika Apte) और अली फजल (Ali Fazal) मिलकर होस्ट कर रहे हैं.
इस ग्रैंड सेरेमनी में बीते सोमवार को अमित त्रिवेदी (Amit Trivedi), नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), सलीम सुलेमान (Salim-Sulaiman), रंजीत बारोट, जोनिता गांधी, कुटल खान, धवानी भानुशाली, जस्सी गिल और तुलसी कुमार ने परफॉर्म किया.
ये भी पढ़ें: IIFA 2019 Technical Awards Full Winners List: अंधाधुन और तुम्बाड ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स
सोशल मीडिया पर इस आईफा रॉक्स 2019 से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नेहा कक्कड़, तुलसी कुमार गाना गाते हुए नजर आए. अब स्पेशल ये रही कि लोगों को गुदगुदाने वाले जाकिर खान (Comedian Zakir Khan) भी यहां मस्तीभरे अंदाज में 'जुम्मा चुम्मा' गाना हुए नजर आए.
आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार यहां परफॉर्म करते हुए नजर आए. इस अवॉर्ड नाईट की ग्रीन कारपेट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं.
View this post on Instagram
The stage is 🔥 for a rocking evening! . . #iifa20 #iifahomecoming #nexaexperience @domeindia
अब मुख्य तौर पर सभी की निगाहें टिकी हुई है इस साल के विनर्स लिस्ट पर. हर कोई अपने पसंदीदा कलाकार और अपनी फेवरेट फिल्म को जीतते हुए देखना चाहता हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

