बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर की साझा

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं. शुक्रवार को अभिनेता ने यहां आयोजित एक पुरस्कार समारोह की अपनी और दीपिका की एक रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट की गई तस्वीर में रणवीर दीपिका के कान में कुछ कह रहे हैं और वे दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर की साझा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: IANS)

मुंबई : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं. शुक्रवार को अभिनेता ने यहां आयोजित एक पुरस्कार समारोह की अपनी और दीपिका की एक रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट की गई तस्वीर में रणवीर दीपिका के कान में कुछ कह रहे हैं और वे दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

रणवीर वर्तमान में 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म में व्यस्त हैं. रणवीर ने इसमें पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण की फोटो को देखकर प्यार में डूबे रणवीर सिंह, कहा- बेबी यू आर किलिंग मी

फिल्म के कलाकारों में बोमन ईरानी, साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एम्मी विर्क, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, जीवा, साहिल खट्टर, धीर्या करवा, निशांत दहिया और आर. बद्री शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).