मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'दबंग 3' के विलन को फैंस के सामने इंट्रोड्यूस किया है. फिल्म में सुदीप किच्चा विलन के रोल में नजर आएंगे. सलमान ने सुदीप का लुक पोस्टर शेयर करते हुए उसे एक मजेदार कैप्शन भी दिया है.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने ऑस्ट्रेलियाई बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है. एवलिन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करके सभी को ये खुशखबरी दी है. फोटो देखने के बाद उनके सभी शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में आज एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर नोकझोंक देखना को मिला. शो पर दिए गए नए टास्क को पूरा करने के लिए कंटेस्टेंट्स यहां एक बार फिर अपनी पूरी कोशिश करते दिखे.
सारा अली खान जितनी बढ़िया एक्ट्रेस हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ में वो शरारती भी हैं. यकीनन उनकी बदमाशियों से उनकी मॉम अमृता सिंह भी परेशान हो जाती हैं. आज सारा ने एक मॉम का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हाथों से अपना चेहरा छुपाती हुई नजर आ रही हैं.
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी वैसे तो दर्शकों को अपने हॉट अंदाज से एंटरटेन करती नजर आती हैं. लेकिन नवरात्रि के इस त्यौहार में वो पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आईं. उन्होंने बेहद खास अंदाज में नवरात्री नवमी के इस दिन को सेलिब्रेट किया है.
'बिग बॉस' हॉस्पिटल टास्क में शेफाली बग्गा ने रश्मि देसाई पर पर्सनल कमेंट करते हुए उन्हें बॉडी शेम किया था. इस बात को लेकर जरीन खान ने सोशल मीडिया पर शेफाली की क्लास लगाई है.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' का आगाज हो चुका है और शो के महज पांचवे दिन में ही घर में गर्मागर्मी और कहासुनी शुरू हो गई है. आज के एपिसोड में पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के बीच झगड़ा होता देखा गया.
बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में अक्षय मनीष पॉल के नए शो मे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बेहोश एक कलाकार की मदद करते नजर आ रहे हैं.
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वार' का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन जारी है फिल्म ने अब तक 74.70 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की सफलता को लेकर आज टाइगर और ऋतिक ने वाणी के साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट किया.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इस हैरान कर देने वाले वीडियो को शेयर किया है जिसे काफी लोग देख रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रया भी दे रहा हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बिग बी ने कहा कि ये तो जले पर नमक छिड़कने जैसा है.
फिल्म 'वॉर' की सफलता का जश्न मना रहे ऋतिक रोशन ने बताया कि वो जल्द ही अपनी हिट सुपर हीरो सीरीज फिल्म 'कृष 4' पर काम शुरू कर देंगे. ऋतिक ने कहा कि वो अपने पिता की सेहत के चलते इस फिल्म पर काम नहीं कर रहे थे. लेकिन अब जल्द ही इसे लेकर तैयारियां शुरू हो सकती हैं.
टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में जितने सख्त और डिसिप्लिन्ड नेचर के लगते हैं असल जिंदगी में वो उतने ही शांत और खुशमिजाज स्वभाव के मालूम होते हैं. हाल ही में टाइगर ने अपनी एक 4 साल की नन्हीं फैन की दिली ख्वाहिश को पूरा कर दिया. उनकी लेटेस्ट फोटोज भी मीडिया में देखने को मिली हैं.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 13' में आज दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला. इसके पिछले एपिसोड में जो मरीज के रूप में नजर आए थे आज वो यहां मेडिकल टीम के रूप में नजर आए. लक्जरी बजट टास्क को पूरा करने के लिए आज टीम ए और टीम बी के बीच घमासान देखने को मिला है.
प्रभास के साथ फिल्म 'बाहुबली' में नजर आए दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राणा डग्गुबाती की लेटेस्ट फोटो देखकर फैंस हैरान हैं. इंटरनेट पर उनके द्वारा शेयर की गई फोटो में राणा काफी दुबले-पतले नजर आए. उनकी इस फोटो को देखकर लोग परेशान हैं और उनसे उनके सेहत का हाल पूछ रहे हैं.
'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी ने शो के इस सीजन के प्रतिभागियों को 'जॉबलेस' (Jobless) कहा है. अमीषा पटेल, कोएना मित्रा , रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे शो के प्रतिभागियों पर फब्तियां कसने के अलावा पायल ने इन्हें 'जॉबलेस' भी कहा है.
कलर्स टीवी के शो 'बिग बॉस सीजन 13' में आज जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. टास्क को पूरा करने के लिए आज एक बार फिर ये कंटेस्टेंट्स अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे. पिछले एपिसोड में मरीज के तौर पर टास्क को पूरा करने वाले कंटेस्टेंट्स को आज मेडिकल टीम बनने का मौका मिलेगा. इसके तहत सिद्धार्थ शुक्ला आज शहनाज गिल को हारने के लिए उन्हें टॉर्चर करते हुए नजर आएंगे.
यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त कमाई दर्ज की है. इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है. ऐसे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने मीडिया को इसके बारे में बयान दिया है.
'बिग बॉस 13' में आज कंटेस्टेंट्स को उनका पहला साप्ताहिक कार्य सौंप दिया गया है और इसी के तहत 'बिग बॉस' का घर अस्पताल में तब्दील हो गया है. इसी के तहत कंटेसटेंट्स टास्क जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नजर आए और इसी से क्रिएट हुए हाई वोल्टेज ड्रामा.
हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' आज दुनियाभर में रिलीज कर दी गई. इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था और आज इसे लेकर फैंस के बीच काफी बढ़िया रिव्यूज देखने को मिल रहे हैं. इसी के साथ इस के मेकर्स को अब काफी नुक्सान भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि ऑनलाइन पायरेसी वेबसाइट्स तमिलरॉकर्स और यस मूवीज ने इसे इंटरनेट पर लीक कर दिया है.
अमिताभ बच्चन के गेम शो 'करोड़पति 11' में 1 करोड़ की धन राशी जीत चुकी बबिता ताड़े को चुनाव आयोग ने अमरावती जिले के लिए ब्रैंड एम्बेसडर के तौर पर नियुक्त किया है. यहां वो सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल प्रोग्राम के तहत लोगों को वोट करने के लिए जागरूक करेंगी.