मनोरंजन

बाहुबली के भल्लालदेव उर्फ राणा डग्गुबाती की ये हालत देखकर परेशान हुए फैंस, देखें Viral Photo 

प्रभास के साथ फिल्म 'बाहुबली' में नजर आए दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राणा डग्गुबाती की लेटेस्ट फोटो देखकर फैंस हैरान हैं. इंटरनेट पर उनके द्वारा शेयर की गई फोटो में राणा काफी दुबले-पतले नजर आए. उनकी इस फोटो को देखकर लोग परेशान हैं और उनसे उनके सेहत का हाल पूछ रहे हैं.

बाहुबली के भल्लालदेव उर्फ राणा डग्गुबाती की ये हालत देखकर परेशान हुए फैंस, देखें Viral Photo 
राणा डग्गुबाती (Photo Credits: Instagram)

प्रभास (Prabhas) के साथ फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनानेवाले साउथ सुपरस्टार राणा डग्गुबाती (Rana Daggubati) को लेकर उनके फैंस परेशान हैं. राणा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की थी जिसे देखने के बाद लोग उनके सेहत को लेकर उनसे सवाल कर रहे हैं. अपनी इन तस्वीरों में राणा काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं.

फोटो को देखकर मालूम चलता है कि राणा ने अपना काफी वजन घटाया है और इसी के साथ उनका लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है. राणा के सोशल मीडिया फोटोज पर एक नजर डाली जाए तो आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाएंगे कि आखिर राणा इतने स्लिम क्यों हो गए?

राणा डग्गुबाती (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'बाहुबाली' में इंसान ही नहीं वजनदार जानवरों को भी पछाड़ने वाले राणा डग्गुबाती का ये हाल देखने के बाद उनकी फोटोज पर लोग कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Alright!! Back online!! And will be back in India in 72hours ;)

A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati) on

कुछ ही समय पहले मीडिया में रिपोर्ट्स थी कि राणा अपना किडनी ट्रांसप्लांट करने जा रहे हैं लेकिन खुद उन्होंने इन खबरों को झुठलाते हुए इसे 'बोरिंग टॉपिक' बताया था.आपको बता दें कि 'बाहुबली' के अलावा राणा 'बेबी' और 'द गाजी अटैक' जैसी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) में जल्द ही नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).