Bigg Boss 13 Day 4 Update: शेफाली बग्गा-देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हुआ झगड़ा, सिसक सिसक कर रोने लगी गोपी बहू
सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 13' में आज दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला. इसके पिछले एपिसोड में जो मरीज के रूप में नजर आए थे आज वो यहां मेडिकल टीम के रूप में नजर आए. लक्जरी बजट टास्क को पूरा करने के लिए आज टीम ए और टीम बी के बीच घमासान देखने को मिला है.
Bigg Boss 13 Day 4 Update: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' में आज लक्जरी बजट टास्क को पूरा करने के लिए टीम ए और टीम बी के बीच घमासान देखने को मिला. आज के एपिसोड में टीम बी यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee), पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, दलजीत कौर और शहनाज गिल को मरीज के तौर पर कुर्सी पर बैठना था जोकि पिछले एपिसोड में मेडिकल टीम के रूप में नजर आए थे. आज इन्हें टीम ए द्वारा टॉर्चर को सहना था जिसके बाद ही ये इस टास्क को जीत पाएंगे.
'बिग बॉस' यहां डॉक्टरों को पहले मरीजों के कान का इलाज करने के लिए कहते हैं. इसके तहत असीम रियाज और आरती सिंह जोकि डॉक्टर बने हुए हैं मरीजों का इलाज करते हैं. इसी दौरान असीम कहते हैं कि उन्हें गले में दर्द है और वो टास्क से पीछे हटते हैं. इस दौरान उनके और सिद्धार्थ के बीच कहासुनी हो जाती है. वहीं असीम और आरती पारस और शेफाली को चुनते हैं.
टास्क को जीतने के लिए असीम और आरती कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और शेफाली-पारस को जमकर टॉर्चर करते हैं. एक तरफ जहां आरती शेफाली के जॉब पर पर्सनल कमेंट करके उन्हें उकसाती हैं वहीं पारस को ये कहकर टारगेट किया जाता है कि वो बिग बॉस के घर में गेम खेल रहे हैं.
इसके बाद बिग बॉस स्किन एलर्जी का ट्रीटमेंट करने का आदेश देते हैं.इसके तहत सिद्धार्थ बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला और कोएना मित्रा को माहिरा शर्मा और शहनाज गिल की स्किन एलर्जी ट्रीट करने को कहते हैं. यहां शहनाज भी काफी स्ट्रॉन्ग नजर आती हैं.
पारस छाबरा और माहिरा शर्मा अबू मलिक (Abu Malik) पर पक्षपाती संचालक होने का आरोप लगाते हैं. इधर रश्मि देसाई दलजीत कौर को बताती हैं कि 'दिल से दिल तक' शो में काम करते समय सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके मतभेद हुए थे लेकिन वो उनके काम का बहुत सम्मान करती हैं.
टीम बी देवोलीना भट्टाचार्जी को बेस्ट प्लेयर बताती है लेकिन शेफाली बग्गा इस बात से असहमत हो जाती हैं. इसके चलते बिग बॉस क्वीन चुनने की पूरी प्रक्रिया को ही रद्द करते हैं. इसके चलते बिग बॉस हाउस के सदस्य शेफाली पर नाराज हो जाती हैं.
इसके कारण शेफाली और देवोलीना के बीच जमकर झगड़ा हो जाता है. इसके घरवाले देवोलीना को शांत रहने की सलाह देते हैं. लेकिन देवोलीना फूट फूटकर रोने लगती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

