टीवी

Bigg Boss 13: शहनाज गिल को टास्क के दौरान आया चक्कर, मदद के लिए दौड़े घर के सदस्य 

कलर्स टीवी के शो 'बिग बॉस सीजन 13' में आज जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. टास्क को पूरा करने के लिए आज एक बार फिर ये कंटेस्टेंट्स अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे. पिछले एपिसोड में मरीज के तौर पर टास्क को पूरा करने वाले कंटेस्टेंट्स को आज मेडिकल टीम बनने का मौका मिलेगा. इसके तहत सिद्धार्थ शुक्ला आज शहनाज गिल को हारने के लिए उन्हें टॉर्चर करते हुए नजर आएंगे.

Bigg Boss 13: शहनाज गिल को टास्क के दौरान आया चक्कर, मदद के लिए दौड़े घर के सदस्य 
देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनाज गिल (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के आज रात के एपिसोड में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिलेगा. आज के एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, दलजीत कौर और शहनाज गिल को मरीज के तौर पर कुर्सी पर बैठना होगा. इस दौरान अपोजिट टीम इन्हें हारने और कुर्सी से उठाने के लिए पूरी कोशिश में नजर आएंगी.

शो के आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि किस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला द्वारा (Siddharth Shukla) टॉर्चर किए जाने के बावजूद शहनाज गिल हार नहीं मानती हैं. कुछ समय तक सहने के बाद शहनाज की हालत खराब हो जाती है और उन्हें चक्कर भी आ जाता है.

उनका हाल देखकर उनके टीम मेंबर्स काफी नाराज हो जाते हैं और उनकी मदद के लिए दौड़ते हैं. लेकिन अब ये देखना बाकी है कि शहनाज को वाकई में चक्कर आया था या फिर टास्क जीतने के लिए उन्होंने कोई साजिश रची है.

शो के इस स्नीक-पीक वीडियो में देखा जा सकता है कि आज के एपिसोड में दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट मिलेगा जब घर वाले टास्क को जीतने के लिए अपनी जी तोड़ कोशिश में जुटे दिखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).