सलमान खान ने दशहरा के मौके पर 'दबंग 3' के विलन को किया इंट्रोड्यूस, शेयर किया ये लुक पोस्टर
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'दबंग 3' के विलन को फैंस के सामने इंट्रोड्यूस किया है. फिल्म में सुदीप किच्चा विलन के रोल में नजर आएंगे. सलमान ने सुदीप का लुक पोस्टर शेयर करते हुए उसे एक मजेदार कैप्शन भी दिया है.
Dabangg 3 New Poster: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है. हाल ही में सलमान ने इस फिल्म से अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके बाद अब सलमान ने आज दशहरा (Dussehra) के मौके पर अपनी इस फिल्म के विलन को फैंस के सामने पेश किया है. फिल्म में साउथ के जाने माने एक्टर सुदीप किच्चा (Sudeep Kiccha) नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. उनके किरदार का नाम है 'बल्ली' (Balli).
सलमान ने फिल्म से सुदीप का लुक पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "विलन जितना बड़ा हो, उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है. पेश है बल्ली उर्फ सुदीप किच्चा दबंग 3 में."
Villain jitna bada ho, usse bhidne mein utna hi mazaa aata hai.
Introducing Sudeep Kiccha as Balli in 'Dabangg 3'.#KicchaSudeepInDabangg3@KicchaSudeep @arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia pic.twitter.com/vvZYvroHYF
— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) October 8, 2019
अब तक 'दबंग' सीरीज में हमने सोनू सूद (Sonu Sood) को छेदी सिंह के नेगेटिव रोल में देखा जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया. लेकिन इस बार मेकर्स ने कास्ट में बदलाव करते हुए सुदीप को नेगटिव रोल में फाइनल किया है. इस फिल्म के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं.
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhu Deva) ने किया है और ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 जो सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2019 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

