टीवी

बिग बॉस 13: जरीन खान पर भड़की शेफाली बग्गा, रश्मि देसाई पर किया था पर्सनल कमेंट

'बिग बॉस' हॉस्पिटल टास्क में शेफाली बग्गा ने रश्मि देसाई पर पर्सनल कमेंट करते हुए उन्हें बॉडी शेम किया था. इस बात को लेकर जरीन खान ने सोशल मीडिया पर शेफाली की क्लास लगाई है.

बिग बॉस 13: जरीन खान पर भड़की शेफाली बग्गा, रश्मि देसाई पर किया था पर्सनल कमेंट
रश्मि देसाई, जरीन खान और शेफाली बग्गा (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का शानदार आगाज हो चूका है और इसी के साथ इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर विवाद भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में 'बिग बॉस' (Bigg Boss) ने इस सीजन का पहला टास्क कंटेस्टेंट्स को सौंपा था. इस टास्क का नाम था 'बिग बॉस हॉस्पिटल' (Bigg Boss Hospital) टास्क. टास्क परफॉर्म करते समय शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) यहां रश्मि देसाई (Rashami Desai) को कुर्सी से उठाने और उन्हें  हरानेके लिए उनपर पर्सनल कमेंट करती हुई नजर आईं.

शेफाली ने यहां रश्मि की बॉडी को लेकर उनका मजाक उड़ाया था. उस बात को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) ने शेफाली को जमकर फटकार लगाईं है. शेफाली ने रश्मि के साथ ही आरती सिंह (Arti Singh) की निजी जिंदगी पर भी सवाल उठाते हुए उनपर कमेंट किया था जिसे लेकर जरीन बेहद नाराज हैं.

जरीन खान की इंस्टा स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

जरीन ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि शेफाली ने न सिर्फ रश्मि देसाई को बॉडी शेम किया बल्कि आरती सिंह का भी मजाक उड़ाया. आपको बता दें कि शेफाली के इस बर्ताव को लेकर ट्विटर पर भी लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

वहीं शेफाली को सलमान का सपोर्ट मिला जिन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा और किया वो टास्क को पूरा करने के उद्देश्य से किया था. लेकिन सलमान ने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने आरती पर हद से ज्यादा पर्सनल कमेंट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).