बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कहा- जले पर नमक छिड़क दिया, शेयर किया ये हैरतंगेज वीडियो

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इस हैरान कर देने वाले वीडियो को शेयर किया है जिसे काफी लोग देख रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रया भी दे रहा हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बिग बी ने कहा कि ये तो जले पर नमक छिड़कने जैसा है.

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कहा- जले पर नमक छिड़क दिया, शेयर किया ये हैरतंगेज वीडियो
(Photo Credits: Facebook/ Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने वर्क प्रोजेक्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ काफी एक्टिव रहते हैं. बिग बी (Big B) अक्सर प्रेरणात्मक पोस्ट, मजेदार फोटोज और वीडियोज शेयर करके अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. हाल ही में बिग बी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इसी वीडियो को शेयर करते हुए बिग बी ने कहा कि यह तो जले पर नमक छिड़कने जैसा है.

अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग हाथ में प्लेट लिए खड़े हैं जिसमें से आग निकल रही है. वह लोग उसके साथ मस्ती कर रहे थे तभी अचानक सीलिंग से पानी का फव्वारा निकल आता है और आग बुझ जाती है.

इसी वायरल (Viral) वीडियो को शेयर करते हुए बिग बी ने अपने कॉमिक अंदाज में कहा वाह जले पर नमक छिड़क दिया. इस वीडियो को ट्विटर पर काफी लोगों ने देखा और उसे लेकर अपना रिएक्शन भी रहे हैं.

बात करें फिल्मों की तो बिग बी हाल ही में चिरंजीवी (Chiranjeevi) के साथ उनकी फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Ra Narasimha Reddy) में नजर आए थे. बिग बी सोनी टीवी (Sony TV) पर अपने मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' (Kaun Banega Crorepati Season 11) को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).