बॉलीवुड

बिग बॉस 13: पायल रोहतगी ने सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट्स को कहा 'जॉबलेस', हुईं जमकर ट्रोल

'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी ने शो के इस सीजन के प्रतिभागियों को 'जॉबलेस' (Jobless) कहा है. अमीषा पटेल, कोएना मित्रा , रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे शो के प्रतिभागियों पर फब्तियां कसने के अलावा पायल ने इन्हें 'जॉबलेस' भी कहा है.

बिग बॉस 13: पायल रोहतगी ने सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट्स को कहा 'जॉबलेस', हुईं जमकर ट्रोल
पायल रोहतगी और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

'बिग बॉस' (Bigg Boss) की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने शो के इस सीजन के प्रतिभागियों को 'जॉबलेस' (Jobless) कहा है. अमीषा पटेल (Ameesha Patel), कोएना मित्रा (Koena Mitra), रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) जैसे शो के प्रतिभागियों पर फब्तियां कसने के अलावा पायल ने इन्हें 'जॉबलेस' भी कहा है.

पायल ने बुधवार को ट्वीट किया, "राम-राम जी. अमीषा पटेल, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और अबु मलिक इन सभी के पास वर्तमान में कोई काम नहीं है..इसलिए इन्होंने पैसों के लिए 'बिग बॉस 13' करने का फैसला लिया है. बाकी जो हैं वे बेमतलब के हैं जिन्हें सिर्फ फेम की जरूरत है इसलिए ये मुफ्त में ही आ गए होंगे. मैं भी 'जॉबलेस' थी जब मैं 'बिग बॉस' में गई थी."

पायल का यह ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया और वह ट्रोल हो गईं. एक यूजर ने लिखा, "इसमें कोई दिमाग नहीं है." किसी ने कमेंट किया, "आप जॉबलेस थीं नहीं, आप अब भी जॉबलेस हैं."

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "आप जॉबलेस थीं तो 'बिग बॉस' में आई थीं और इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें जो कोई भी आ रहा/रही है, वह जॉबलेस ही हो."

पायल 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के दूसरे सीजन में शामिल हुई थीं. उस दौरान घर में ठहरे शो के दूसरे प्रतिभागी राहुल महाजन संग अपने रोमांस के लिए पायल लगातार सुर्खियों में रही थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).