बॉलीवुड

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी पर चढ़ा नवरात्रि का रंग, महानवमी पर शेयर की ये स्पेशल फोटोज

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी वैसे तो दर्शकों को अपने हॉट अंदाज से एंटरटेन करती नजर आती हैं. लेकिन नवरात्रि के इस त्यौहार में वो पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आईं. उन्होंने बेहद खास अंदाज में नवरात्री नवमी के इस दिन को सेलिब्रेट किया है.

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी पर चढ़ा नवरात्रि का रंग, महानवमी पर शेयर की ये स्पेशल फोटोज
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

Sapna Choudhary Latest Song Video: देशभर में नवरात्रोत्सव की धूम है आज नवमी के मौके पर घर-घर में पूजा-भोज कराया जा रहा है. 9 दिन त क चलने वाले देवी मां के इस त्यौहार को सभी लोग बड़ी ही धूमधाम से मिलजुलकर मनाते आए हैं. हर तबके के लोगों में देवी मां के प्रति जुड़ी आस्था और समर्पण की भावना देखने को मिल रही है. पॉपुलर हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी इन दिनों नवरात्रि के रंग में सराबोर नजर आ रही हैं.

सपना ने आज अपने घर में हुए नवमी पूजा और कन्या भोज की कुछ फोटोज शेयर की हैं और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. सपना ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. माँ दुर्गा का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा बना रहे. श्री रामचन्द्र कृपालु भज , मन हरण भवभय दारुणाम । नवकंज लोचन , कंज मुख , कर कंज , पद कंजारुण।आपको और आपके परिवार को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. काश हर सुबह नवरात्र की नवमी सी होती हर किसी की नजर में बेटियाँ देवी सी होती."

 

View this post on Instagram

 

🦁महानवमी🦁 की हार्दिक शुभकामनाएं माँ दुर्गा का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा बना रहे🙏🏼 श्री रामचन्द्र कृपालु भज , मन हरण भवभय दारुणाम । नवकंज लोचन , कंज मुख , कर कंज , पद कंजारुण । आपको और आपके परिवार को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏼 काश हर सुबह नवरात्र की नवमी सी होती हर किसी की नजर में बेटियाँ 👧🏻देवी सी होती 🙏🏼🚩

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

सपना की देवी मां में गहरी आस्था है और इन फोटोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पूरे विधि-विधान से नवरात्रि मना रही हैं. सपना का एक वीडियो भी देखने को मिला था जिसमें वो अपने घर में जागरण में भजन गायकों के साथ मिलकर जमकर डांस करती हुई नजर आईं थी.

उनके इस वीडियो को यूट्यूब पर 1 करोड़ 27 लाख लोग देख चुके हैं और इसपर लोगों ने कई सारे कमेंट भी किए हैं. ये वीडियो साल 2018 का है जिसमें सपना भजन संध्या का जमकर आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).