मनोरंजन

Relief For Sapna Choudhary: सपना चौधरी को बड़ी राहत, 8 साल पुराने मामले में लखनऊ कोर्ट ने रद्द किया वारंट; पेशी के बाद मिली जमानत

सपना चौधरी की लगातार गैरहाजिरी के कारण अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. हालांकि, रविवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश होने के बाद अदालत ने उनका वारंट रद्द कर दिया और जमानत दे दी. कोर्ट ने उन्हें 60 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया. साथ ही पिछली गैरहाजिरी के लिए 1400 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

Relief For Sapna Choudhary: सपना चौधरी को बड़ी राहत, 8 साल पुराने मामले में लखनऊ कोर्ट ने रद्द किया वारंट; पेशी के बाद मिली जमानत

Relief For Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और मशहूर परफॉर्मर सपना चौधरी को लंबे समय से चल रहे एक कानूनी मामले में आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है. करीब 8 साल पुराने धोखाधड़ी और कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन के केस में रविवार को वह लखनऊ की अदालत में पेश हुईं. उनकी इस पेशी के बाद कोर्ट ने सख्त रुख नरम करते हुए उनके खिलाफ जारी वारंट को रद्द कर दिया. बता दें कि लगातार गैरहाजिरी के कारण अदालत ने पहले उनके खिलाफ वारंट जारी किया था, जिससे उन पर कानूनी दबाव बढ़ गया था. ऐसे में उनकी यह पेशी इस केस में एक अहम मोड़ साबित हुई है. Sapna Choudhary Video: स्टेज पर जमकर थिरकती नजर आई हरयाणवी डांसर सपना चौधरी का ये दमदार Video हुआ Viral

कोर्ट में पेशी के बाद मिली जमानत

सपना चौधरी की लगातार गैरहाजिरी के कारण अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. हालांकि, रविवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश होने के बाद अदालत ने उनका वारंट रद्द कर दिया और जमानत दे दी. कोर्ट ने उन्हें 60 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया. साथ ही पिछली गैरहाजिरी के लिए 1400 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

क्या है 2018 का पूरा मामला

यह मामला 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित एक डांस शो से जुड़ा है. आरोप है कि इस कार्यक्रम के लिए 300 रुपये के हजारों टिकट बेचे गए थे. लेकिन सपना चौधरी रात 10 बजे तक मंच पर नहीं पहुंचीं, जिससे नाराज दर्शकों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ भी हुई.

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि आयोजकों और कलाकारों ने बिना कार्यक्रम किए पैसे वसूलने की साजिश रची थी. पुलिस जांच के बाद साल 2019 में सपना चौधरी समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी.

अब ट्रायल में शामिल हुईं सपना चौधरी

कई सालों से लंबित इस मामले में सपना चौधरी की गैरहाजिरी के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी. लेकिन अब 5 अप्रैल 2026 को कोर्ट में पेश होकर उन्होंने आधिकारिक तौर पर ट्रायल जॉइन कर लिया है.

उनकी कानूनी टीम ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वह आगे की सुनवाई में सहयोग करेंगी. आने वाले समय में इस केस में गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे और सुनवाई आगे बढ़ेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2026 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).