देश

​Sapna Choudhary दूसरी बार बनी मां, बेटे के नामकरण समारोह के Videos हुए वायरल

हरियाणा की मशहूर सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ​(Sapna Choudhary) ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है. सपना चौधरी दूसरी बार मां बनी हैं, और उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है.

​Sapna Choudhary दूसरी बार बनी मां, बेटे के नामकरण समारोह के Videos हुए वायरल
Sapna Choudhary | FB

हरियाणा की मशहूर सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ​(Sapna Choudhary) ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है. सपना चौधरी दूसरी बार मां बनी हैं, और उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है. जिस तरह उन्होंने अपनी शादी और पहली प्रेग्नेंसी को काफी गोपनीय रखा था, उसी तरह इस बार भी उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लोगों से छुपाकर रखा.

11 नवंबर को सपना और उनके पति वीर साहू ने अपने बेटे का नामकरण समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया. इस खास मौके पर कई सेलिब्रिटीज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सपना के फैंस शामिल हुए. समारोह के दौरान, मशहूर गायक बाबू मान ने मंच पर आकर उनके बेटे का नाम 'शाह वीर' घोषित किया. इस घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में फैंस और मेहमान इस खास पल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

इस कार्यक्रम में सपना चौधरी की 'बिग बॉस' की पूर्व को-कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी भी शामिल हुईं. महजबी ने इस मुलाकात का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं.

नामकरण समारोह में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज

सपना इस खास दिन पर पीले और बैंगनी अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके पति वीर साहू ने सफेद कुर्ता पजामा पहन रखा था. उनके करीबी दोस्त ने भी इस मौके की कुछ तस्वीरें साझा कीं और उन्हें नए मेहमान के आगमन की बधाई दी.

बायोपिक की घोषणा 

सपना ने हाल ही में अपनी बायोपिक की घोषणा करके भी सुर्खियां बटोरीं. 4 सितंबर को साझा की गई एक पोस्ट में सपना ने कहा, "मैं कौन हूं? मेरी शुरुआत कहाँ से हुई, और मेरा सफर कहां जा रहा है? यह बायोपिक सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि मेरे संघर्षों, सपनों और सफर का एक हिस्सा है." सपना की इस बायोपिक को मशहूर निर्देशक महेश भट्ट के निर्देशन में बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा, जिसका नाम "मैडम सपना" रखा गया है और इसे विनय भारद्वाज के बैनर तले शाइनिंग सन स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा.

सपना चौधरी हरियाणा की एक बेहद लोकप्रिय सिंगर और डांसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने 'बिग बॉस' सीजन 11 में हिस्सा लेकर काफी शोहरत हासिल की थी, और उनके गाने "तेरी आंख्या का यो काजल" ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).