टीवी

Bigg Boss 13 Episode 5 Highlights: पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज गिल-माहिरा शर्मा के बीच झगड़ा, लड़कों को ब्लैक रिंग देकर लड़कियों ने लिया बदला

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' का आगाज हो चुका है और शो के महज पांचवे दिन में ही घर में गर्मागर्मी और कहासुनी शुरू हो गई है. आज के एपिसोड में पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के बीच झगड़ा होता देखा गया.

Bigg Boss 13 Episode 5 Highlights: पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज गिल-माहिरा शर्मा के बीच झगड़ा, लड़कों को ब्लैक रिंग देकर लड़कियों ने लिया बदला
बिग बॉस सीजन 13 (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13 Episode 5 Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का ये पांचवां एपिसोड है और घर में हाई वोल्टेज ड्रामा और तू-तू मैं-मैं शुरू हो चुकी है. शो के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि किस तरह से देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को क्वीन बनाने की टीम बी (Team B) के फैसले का शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) विरोध करती है. इसके चलते टीम भी शहनाज पर काफी नाराज होते हैं और इसी के साथ देवोलीना और शहनाज के बीच कहासुनी हो जाती है.

आज के एपिसोड में लिखा गया कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को लेकर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के बीच जमकर बहस हो जाती है. बात इतनी बढ़ जाती है कि शहनाज रोने लगती हैं. माहिरा शहनाज को अटेंशन सीकर कहती हैं और दोनों के बीच काफी हद तक कहासुनी होती है.

इधर रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बीच भी रोमांटिक खिचड़ी पकती नजर आई. रश्मि और भारत के बीच प्यारभरी नोकझोंक देखने को मिलती है. रश्मि मजाक करते हुए कहती हैं कि वह बहुत भोली है वह और वह खुद को उनकी यानी सिद्धार्थ की आंखों से देखती है. यह सुनकर सिद्धार्थ भी मुस्कुराने लगते हैं.

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ डे के बीच कहासुनी हो जाती है.सिद्धार्थ पर कमेंट करते हुए रश्मि कहती हैं, "यह राइटर है हमारी इंडस्ट्री के." इसके बाद सिद्धार्थ रश्मि को 'फ्लॉप एक्ट्रेस' का टैग दे देते हैं. इस बात को लेकर कोई ना मित्रा और देवोलीना भट्टाचार्जी सिद्धार्थ को आड़े हाथ लेती हैं.

इसी के साथ फीमेल कंटेस्टेन्ट को उन लड़कों से बदला लेने का मौका मिलता है जिन्होंने उन्हें नॉमिनेट किया था. 'बिग बॉस' बारी बारी से लड़कियों से ब्लैक रिंग उठाकर उन लड़कों को देने के लिए कहते हैं जिन्हें वह 9 मिनट करना चाहती हैं.

इसकी शुरुआत होती है माहिरा के साथ यहां हर लड़की उस लड़के को नॉमिनेट करने की वजह बताते हुए उसे ब्लैक रिंग सकती है.

माहिरा शर्मा यहां अबु मलिक को ब्लैक रिंग देती हैं क्योंकि उनका मानना है कि वह हमेशा बुरी बातें करते हैं. शेफाली बग्गा यहां सिद्धार्थ शुक्ला को ब्लैक रंग देती है क्योंकि उन्हें लगता है कि कभी-कभी वह हद से ज्यादा बोल जाते हैं. दलजीत कौर अबू मलिक पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए उन्हें ब्लैक रिंग देती हैं. आरती सिंह यहां असीम रियाज को ब्लैक रिंग देती है क्योंकि उनका मानना है उनकी वजह से उनकी टीम ने यह टास्क हारा. रश्मि देसाई भी असीम को ब्लैक रंग देती है क्योंकि उन्होंने टास्क में बढ़िया परफॉर्मेंस नहीं दिया. ऐसे में यहां अबु मलिक और असीम रियाज के बीच टाइ हो जाता है. लेकिन क्योंकि शो के पहले दिन ही अबु को ब्लैक रिंग मिलता है जो कि अभी उनके पास है यहां सबसे ज्यादा ब्लैक रिंग अबु के पास जमा हो जाता है. अब वीकेंड का वॉर में कंटेस्टेंट्स का सलमान खान के साथ होगा सामना.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2019 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).