मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
जम्मू और कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहोल के बीच एक्टर कमाल राशिद खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नसीहत दी है कि उन्हें कश्मीर की फिक्र छोड़कर पहले पाकिस्तान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि लोग उन्हें वहां पसंद नहीं कर रहे हैं और साथ ही उन्हें पहले वहां ध्यान देना चाहिए.
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही राकेश ओमप्रकश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो बॉक्सर की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म को लेकर चल रही तैयारियों के बीच फरहान ने बताया कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है.
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आनेवाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता हाल ही में गोल्ड अवॉर्ड्स 2019 में अपने ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थी. यहां रेड कारपेट पर उनके पीछे एक कुत्ता घुस आया था जिसे देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे मारकर भगाने लगे. ये देखकर मुनमुन बलकुल नाराज हो गई और उन्हें सभी के सामने सिक्योरिटी गार्ड्स को फटकारा.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 13' का ये दूसरा वीकेंड है. आज वीकेंड का वॉर एपिसोड में जहां सुनिल ग्रोवर और हर्ष लिंबाचिया ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया वहीं घर में पहला एविक्शन भी हुआ. दलजीत कौर इस शो से एविक्ट हो गई हैं.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' वीकेंड का वॉर के पिछले एपिसोड में हिना खान नजर आईं थी. आज शो में सुनील ग्रोवर और हर्ष लिंबाचिया जमकर सभी को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे. उनके कॉमिक से एक बार सलमान लोटपोट होते नजर आएंगे. देखें शो का प्रोमो वीडियो.
बंगाल की मशहूर अभिनेत्री अपर्णा सेन ने मुर्शिदाबाद में हुए हत्याकांड की जमकर आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि दोषियों की सख्त से सख्त सजा दी जाए. इसी के साथ उन्होंने ममता को फटकार लगाते हुए कहा कि वो सभी की सीएम को और बंगाल के नागरिक उनकी जिम्मेदारी हैं.
सनी देओल और करिश्मा कपूर को उनके 22 साल पुराने चैन पुलिंग केस में कोर्ट ने बड़ी राहत दी नही. कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए उनके केस को डिस्चार्ज कर दिया है. सन 1997 में फिल्म 'बजरंग' की शूटिंग के दौरान उनपर गैरकानूनी तरीके से ट्रेन की चैन पुलिंग करने का आरोप लगा था.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आज उन्हें देश और दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. बिग बी के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है और वो तरह-तरह से उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शा रहे हैं.
सोनी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' की 12 अक्टूबर से शुरुआत होने जा रही है. इसी बीच इस शो के ऑडिशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो देखा गया कि ऑडिशन के दौरान गाना गा रहे शख्स का विग उसके सिर से अचानक गिर जाता है.
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' पर आरोप है कि शो में 'लव जिहाद' का प्रचार किया जा रहा है और साथ ही भारतीय संस्कृति के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है. इस बात को लेकर ट्रेडर्स यूनियन और करणी सेना ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर शो के खिलाफ अपनी शिकायत की थी.
एक्ट्रेस ने मीडिया को दिए अपने बयान में अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पीएमसी बैंक पर की गई कार्रवाई के चलते अन्य खाता धारकों की तरह उनकी हालत भी काफी खस्ता हो चली है. उनकी मां ऑक्सीजन पर हैं और हाल ही में उनके ससुर की एक सर्जरी कराई गई है. उन्हें लोगों से पैसे मांगकर अपनी जरूरतों को पूरा करना पड़ रहा है.
वायरल सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल की अपार सफलता को देखते हुए हर कोई हैरान है. कोलकाता के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाली रानू की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायक है. अब म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन ने भी सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो शेयर करके उनकी गायकी की जमकर सराहना की है.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 13' का आज 10वां दिन है और यहां घरवालों के बीच लड़ाई, कहासुनी और विवाद शुरू भी हो चुका है. इस बार शो के पहले 4 हफ्तों के अंत में इसका पहला ग्रैंड फिनाले रखा गया है.
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में जायरा वसीम और रोहित सुरेश सराफ भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में कई तरह के सवाल है और क्या ये फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी? जानने के लिए पढ़ें इस फिल्म का ये रिव्यू.
फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द स्काई इज पिंक' इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है. फिल्म 'दिल धड़कने दो' के बाद दूसरी बार फरहान और प्रियंका की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट्स के बीच हैप्पी टाइम स्पेंड करना कभी नहीं भूलते. आज सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो तालाब में बच्चों के साथ स्विमिंग का मजा उठाए हुए नजर आए. सलमान ने फोटो शेयर करके फैंस को धरती मां का आदर सम्मान करने की अपील भी की है.
'बिग बॉस 13' के हालिया एपिसोड में शेफाली बग्गा के कारण देवोलीना भट्टाचार्जी क्वीन नहीं बन पाई थी. अब आज के एपिसोड में घर की क्वीन को चुना जाएगा. इसके लिए 'बिग बॉस' ने एक कंटेस्टेंट्स को एक स्पेशल टास्क दिया हुआ है.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने आज मुंबई में धूमधाम से दशमी के इस दिन को सेलिब्रेट किया. बिपाशा ने फोटोज शेयर करते हुए बताया कि शादी के बाद उन्होंने आज पहली बार सिंदूर खेलकर दशहरा मनाया है. बिपाशा ने सोशल मीडिया पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना एक खूबसूरत वीडियोD भी शेयर किया है.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने आज मुंबई में अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मान वृंदा राय के साथ मिलकर दशहरा का त्यौहार मनाया. ऐश्वर्या मुंबई के एक दुर्गा पंडाल में पूजा करती हुई नजर आईं. उनकी लेटेस्ट फोटोज मीडिया में देखने को मिली हैं जिसमें वो भक्तिमय अंदाज से पूजा करती हुई दिखी.
शाहरूख खान ने बीते काफी समय से अपने किसी भी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है लेकिन हाल ही में जब एक यूजर ने उनसे ट्विटर पर सवाल किया कि क्या वो अपने बेटे अबराम खान के साथ फिल्म करेंगे? तो इसपर शाहरुख ने अपनी सहमती जताई और बताया कि अब तक वो ऐसा क्यों नहीं कर पाए हैं.