टीवी

Viral Video: Indian Idol ऑडिशन में गाना गा रहे शख्स के सिर से गिरा विग, देखकर नेहा कक्कड़ भी हुईं हैरान   

सोनी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' की 12 अक्टूबर से शुरुआत होने जा रही है. इसी बीच इस शो के ऑडिशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो देखा गया कि ऑडिशन के दौरान गाना गा रहे शख्स का विग उसके सिर से अचानक गिर जाता है.

Viral Video: Indian Idol ऑडिशन में गाना गा रहे शख्स के सिर से गिरा विग, देखकर नेहा कक्कड़ भी हुईं हैरान   
(Photo Credits: Instagram)

Indian Idol Videos: सोनी टीवी (Sony TV) का हिट सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' (Indian Idol 11) जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और इसी बीच सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. दरअसल, इस शो के ऑडिशन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि एक व्यक्ति बेहद मजे से गाना गा रहा है.

गाना गाते समय अचानक उसके सिर से उसका विग गिर जाता है. ये देखकर शो की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) भी हैरान रह जाती हैं. वहीं अनु मलिक और विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) भी हंसने लगते हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे खूब लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने मजेदार अंदाज में लिखा, "जब आप इंडियन आइडल ऑडिशन' में सिलेक्ट हो जाते हैं. आपको बता दें कि 'इंडियन आइडल 11' 12 अक्टूबर, 2019 से शुरू होने जा रहा है. ये शो शनिवार और रविवार को रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा.

'मी टू' (Me Too) में फंसे अनु मालिक एक बार फिर इस शो के साथ दर्शकों के बीच वापसी करने जा रहे हैं. इस शो को लेकर सोनी टीवी ने प्रचार करना भी शुरू कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).