बॉलीवुड

फरहान अख्तर का हाथ हुआ फ्रैक्चर, एक्टर ने एक्स-रे शेयर करके फैंस को बताई ये बात 

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही राकेश ओमप्रकश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो बॉक्सर की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म को लेकर चल रही तैयारियों के बीच फरहान ने बताया कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है.

फरहान अख्तर का हाथ हुआ फ्रैक्चर, एक्टर ने एक्स-रे शेयर करके फैंस को बताई ये बात 
फरहान अख्तर के हाथों में लगी चोट (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) की रिलीज के बाद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'तूफान' (Toofan) को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं. इस फिल्म में वो एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में फरहान अपने इस रोल को लेकर काफी प्रैक्टिस कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है. प्रैक्टिस के दौरान फरहान के हाथों में चोट (injured) लग गई और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया.

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके बताया कि उनके हाथ की हड्डी में माइनर क्रैक आ गया है. फरहान ने अपनी एक्स-रे (X- Ray) की फोटो को शेयर करते हुए बताया, "जब कुदरत आपके साथ टेट्रिस खेलती है, हां ये मेरी पहली बॉक्सिंग इंज्यूरी है. हाथ के कार्पल बोन्स में पाई जानेवाली ट्रेपेजियम की हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गई है."

आपको बता दें कि फिल्म 'तूफान' का निर्देशन राकेश ओमप्रकश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) कर रहे हैं. उन्होंने फरहान अख्तर के साथ उनकी हिट फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' (Bhaag Milkha Bhaag) के लिए भी बतौर निर्देशक काम किया था. फिल्म में फरहान बॉक्सर अलोक ओबेरॉय की भूमिका में दिखेंगे.

इस फिल्म में परेश रावल, ईशा तलवार, मृणाल ठाकुर ऋषि कपूर, राजपाल यादव, सोनी राजदान और सुप्रिया पाठक नजर आएंगी. इस फिल्म की रिलीज को 2 अक्टूबर, 2020 के लिए सेट किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).