सलमान खान ने बच्चों के साथ तालाब में लगाए गोते, फोटो शेयर करके कहा- धरती मां का आदर सम्मान सर आंखों पर
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट्स के बीच हैप्पी टाइम स्पेंड करना कभी नहीं भूलते. आज सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो तालाब में बच्चों के साथ स्विमिंग का मजा उठाए हुए नजर आए. सलमान ने फोटो शेयर करके फैंस को धरती मां का आदर सम्मान करने की अपील भी की है.
सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) को लेकर व्यस्त चल रहे सलमान ने अपने काम से फुर्सत निकालकर बच्चों के साथ हैप्पी टाइम स्पेंड किया. सलमान ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो तालाब में छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आए.
फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन दिया, "पानी के गोते लगाए आपके भाई ने कल, काफी कूल बच्चों के साथ! धरती मां का आदर सम्मान हमेशा सर आंखों पे..."
इस फोटो में सलमान तालाब में स्विमिंग करते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फोटो के पोस्ट होने के चंद ही मिनटों में इसे लाखों लाइक्स भी मिल गए. बीते दिनों दशहरा के अवसर पर सलमान ने अपनी फिल्म 'दबंग 3' में नेगेटिव रोल निभा रहे साउथ एक्टर सुदीप किच्चा (Sudeep Kiccha) की फर्स्ट लुक को शेयर किया था.
सलमान ने फोटो शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म में सुदीप विलन के रोल में हैं और उनके किरदार का नाम बल्ली है. 'दबंग 3' के अलावा सलमान अपने सबसे चर्चित टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 13' (Bigg Boss 13) को भी होस्ट कर रहे हैं.
गौरतलब है कि सलमान अक्सर अपनी शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर अपने परिवार और अपने करीबियों के साथ वक्त बिताना नहीं भूलते हैं. कभी वो अपने फार्म हाउस पर दोस्तों के साथ एन्जॉय करते दिखते हैं तो कभी घर पर फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

