Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: दलजीत कौर हुईं शो से बाहर
सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 13' का ये दूसरा वीकेंड है. आज वीकेंड का वॉर एपिसोड में जहां सुनिल ग्रोवर और हर्ष लिंबाचिया ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया वहीं घर में पहला एविक्शन भी हुआ. दलजीत कौर इस शो से एविक्ट हो गई हैं.
Bigg Boss 13 Weekend Ka War: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार चौथे हफ्ते में ही फिनाले होगा, मेकर्स ने इस बार शो के कॉन्सेप्ट को काफी टेढ़ा मेढ़ा कर रखा है और इस बार बिग बॉस के घर में हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है. पिछले हफ्ते 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में जहां हिना खान (Hina Khan) ने सलमान खान समेत घरवालों से मुलकात की वहीं इस आज कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) यहां सभी को जमकर एंटरटेन करते हुए नजर आए.
सलमान खान ने की डबल एलिमिनेशन की घोषणा
'बिग बॉस 13' के आज के एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते शो में दो एलिमिनेशन्स होंगे. एक आज यानी शनिवार को तो वहीं दूसरा कल रविवार को होगा. इस घोषणा के साथ ही घरवाले और साथ ही दर्शक हैरान नजर आए.
इसी के साथ सलमान ने एक और घोषणा करते हुए बताया कि शहनाज गिल एविक्शन प्रक्रिया से सुरक्षित हैं. इसका मतलब एलिमिनेशन की सुई लटकी है कोएना मित्रा दलजीत कौर और रश्मि देसाई पर.
सुनील ग्रोवर और हर्ष लिंबाचिया ने किया सलमान खान को लोटपोट
शो पर सुनील हर्ष के साथ अपने बेहद कॉमिक अंदाज में नजर आए. यहां सुनील ने अपने कॉमेडी से हरे एक्ट से सलमान खान समेत सभी को खूब हंसाया. उनका अंदाज देखकर सलमान भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे थे. सुनील और हर्ष यहां 'लाफ्टर की एक्सप्रेस' में सवार होकर आए और जैकेट पहनकर सभी का मनोरंजन किया. इसी के साथ घर में कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे तनाव भरे माहोल को भी सुनील और हर्ष ने हंसी में बदल दिया.
बिग बॉस ने नोमिनेट हुईं महिलाओं को सौंपा ये टास्क
बिग बॉस के पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि शो में 'दलजीत कौर, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई और शहनाज गिल, ये चारों को सदस्य नोमिनेट हुए हैं. अब बिग बॉस ने इन्हें एविक्शन से बचने का एक मौका दिया है. 'बिग बॉस; ने इन्हें एक टास्क देते हुए बताया कि घर के गार्डन एरिया में एक घड़ी राखी गई है जिसमें सिर्फ एक कांटा 'सेफ' का है और इन चारों लड़कियों की फोटो है. टास्क की प्रक्रिया को पढ़ते हुए सिद्धार्थ डे ने बताया कि समय समाप्ति पर जब बजर बजेगा तो घड़ी का कांटा इनपर ही पॉइंट कर रहा होना चाहिए. इसके बाद इस टास्क को लेकर दलजीत कंटेस्टेंट्स के साथ प्लान बना रही होती है जब उनके आइडिया को कोएना मित्रा बकवास बताई हैं. इस बात को लेकर कोएना और दलजीत के बीच कहासुनी हो जाती है.
सुल्तानी अखाड़े में भिड़े शेफाली बग्गा और माहिरा शर्मा
सुल्तानी अखाड़े में शेफाली बग्गा और माहिरा शर्मा के बीच लड़ाई होती है जिसमें माहिरा जीत जाती हैं. महिला को मिली जीत के कारण उन्हें घर के किसी एक सदस्य के साथ डेट पर जाने का मौका मिलता है और वह पारस छाबड़ा को चुनती है.
दलजीत कौर हुईं घर से बाहर
शो में घोषणा होती है कि दलजीत कौर यहां नोमिनेट हो जाती हैं और इसी के तहत उन्हें शो छोड़ना पड़ता है. वहीं ये भी देखा जाता है कि रश्मि देसाई इस सीजन का पहला पॉवर कार्ड जीत जाती हैं. इसके चलते उन्हें कुछ पॉवर्स मिले हैं और इसके कारण सिद्धार्थ शुक्ला अगली घोषणा तक उनके नौकर रहेंगे. दलजीत के बाद अब रश्मि देसाई और कोएना मित्रा, इन दो में से कोई एक घर से बेघर हो जाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

