टीवी

Bigg Boss 13 Day 9 Highlights: रश्मी देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला के बीच इस बात को लेकर आई दरार

'बिग बॉस 13' के हालिया एपिसोड में शेफाली बग्गा के कारण देवोलीना भट्टाचार्जी क्वीन नहीं बन पाई थी. अब आज के एपिसोड में घर की क्वीन को चुना जाएगा. इसके लिए 'बिग बॉस' ने एक कंटेस्टेंट्स को एक स्पेशल टास्क दिया हुआ है.

Bigg Boss 13 Day 9 Highlights: रश्मी देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला के बीच इस बात को लेकर आई दरार
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13 Day 9 Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में ड्रामा और झगड़ों को सिलसिला हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है. शो के आज के एपिसोड़ में हमें कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद, टास्क को पूरा करने के लिए षड्यंत्र रचते कंटेस्टेंट्स और इन घरवालों का कॉमिक अंदाज, ये सभी देखने को मिलेगा.

किचन में रश्मि देसाई से भिड़े सिद्धार्थ शुक्ला

शो में रश्मि देसाई (Rashami Desai) किचन में रोटी बना रही थी जब उनका सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के साथ झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि सिद्धार्थ और रश्मि दूसरे की औकात निकालने पर उतारू हो गए. रश्मि का कहना था कि वह सभी की फरमाइशों के अनुसार नहीं चलती और वह यहां किसी की नौकरानी नहीं है.

घर में होगा पहली क्वीन का चुनाव 

शो के पिछले एपिसोड में क्वीन (Queen) का चुनाव होना अधूरा रह गया था और इसीलिए 'बिग बॉस' (Bigg Boss) ने इस कार्य को आज पूरा करने का आदेश दिया है. लेकिन कंटेस्टेंट के लिए कोई इनका चुनाव कर पाना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इसके लिए भी इन्हें एक टास्क सौंपा गया है. यहां लड़कों के हाथ में तख्त की चाभी दी है और टास्क का विनर क्वीन को चुन पाएगा.

इसके लिए कंटेस्टेंट्स आपस में प्लानिंग करते हुए. सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) टास्क को जीतने के लिए एक दूसरे से चर्चा करते हुए दिखे.

बाथरूम सफाई की लेकर असीम रियाज के खिलाफ हुए घरवाले

बाथरूम की सफाई को लेकर घरवाले असीम रियाज (Aseem Riyaz) को आड़े हाथ लेते हैं. असीम पर शेफाली भड़क उठती हैं और उन्हें अपना काम ठीक तरह से करने की सलाह देती हैं.

शहनाज गिल ने घरवालों को किया लोटपोट

घर में चल रहे इंटेंस माहौल के बीच शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने सभी का मनोरंजन किया. कोएना मित्रा (Koena Mitra) की नकल उतारते हुए वालों को डराती हुई नजर आई. उनका यह निराला अंदाज देखकर घर के सदस्य हंस हंस कर लोटपोट हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).