बॉलीवुड

अबराम खान के साथ अब तक फिल्म नहीं कर पाए पिता शाहरुख खान, फैन को ट्विटर पर बताई ये बड़ी वजह 

शाहरूख खान ने बीते काफी समय से अपने किसी भी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है लेकिन हाल ही में जब एक यूजर ने उनसे ट्विटर पर सवाल किया कि क्या वो अपने बेटे अबराम खान के साथ फिल्म करेंगे? तो इसपर शाहरुख ने अपनी सहमती जताई और बताया कि अब तक वो ऐसा क्यों नहीं कर पाए हैं.

अबराम खान के साथ अब तक फिल्म नहीं कर पाए पिता शाहरुख खान, फैन को ट्विटर पर बताई ये बड़ी वजह 
शाहरुख खान और अबराम खान (Photo Credits: Yogen Shah)

किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फिल्म 'जीरो' (Zero) कि फेलियर के बाद अब तक किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है. ऐसे में उनके फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक और जानना चाहते हैं कि वह कौन सी फिल्म लेकर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले मुंबई में आयोजित हुए 'टेड टॉक्स सीजन 2' (Ted Talks Season 2) के लॉन्च इवेंट पर शाहरुख ने बताया था कि वो कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत कर रहे हैं और फाइनल होने पर जल्द ही घोषणा करेंगे.

ऐसे में हाल ही में शाहरुख को ट्विटर पर एक फैन में सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह अपने बेटे अबराम खान के साथ फिल्म करना चाहेंगे? इस पर शाहरुख ने भी बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. शाहरुख ने कहा, " जैसे ही मुझे उनके डेट्स मिल जाए." मजाक ही सही लेकिन शाहरुख नहीं इस बात को साबित कर दिया कि उनके बेटे अबराम उनसे भी बड़े स्टार हैं.

आपको बता दें कि अबराम ने शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' (Happy New Year) में अपना स्पेशल अपीयरंस दिया था. अबराम के क्यूट अंदाज को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था. यह भी बता दें कि अबराम अन्य स्टार किड्स के मुकाबले काफी पॉपुलर रहे हैं. अबराम चाहे पिता शाहरुख के साथ वेकेशन पर जा रहे हो या फिर फिल्म की शूटिंग सेट पर उनके साथ मौजूद हो पापाराजी उन्हें क्लिक करने के लिए हमेशा मौजूद रहती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).