मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
फिल 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का एक पुराना वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी फिटनेस कोच नम्रता पुरोहित के साथ सॉन्ग 'अन लड़ जावे' पर बेहद ही हॉट अंदाज में बेली डांसिंग करती हुई नजर आ रही हैं.
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35 A के हटाए जाने से पाकिस्तान में काफी हद तक बौखलाहट देखने को मिल रही है. अब पाकिस्तान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए पीएम इमरान खान की स्पेशल असिस्टेंट ने घोषणा की है कि पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों को न दिखाया जाए. गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद खुद भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा रखा है.
जम्मू कश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 35A हटा दी गई और इसी के साथ इसे मिला विशेष राज्य का दर्जा भी हट गया है. ऐसे में अब इस बात को लेकर जहां भारत में खुशी का माहोल है वहीं पाकिस्तान भारत सरकार के इस फैसले से बौखाई हुई है. आज सुंदरबनी क्षेत्र में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया जिसके चलते अब भारतीय सेना उन्हें करारा जवाब देने में जुट गई है.
एक्ट्रेस एमी जैक्सन गर्भवती हैं और ऐसे में अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट करके लोगों को हैरान कर दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी टॉपलेस फोटो पोस्ट की है जिसमें वो बोल्ड अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आईं. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रही हैं.
विद्या बालन ने देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आज श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वो हम सभी को बहुत ही कम उम्र में छोड़कर चली गई. इसी के साथ विद्या ने उनके साथ हुई अपनी मुलाकात को भी याद किया. मुंबई में फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रचार के दौरान विद्या ने अपनी फिल्म के साथ ही सुषमा स्वराज को लेकर बयान दिया.
देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है. आज राजकीय सम्मान के साथ सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी आज उन्हें याद किया और कहा कि अगर मौका मिला तो सुषमा स्वराज की बायोपिक फिल्म में वो जरूर काम करना चाहेंगी.
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्रम्प के असिस्टेंट ने भी सोशल मीडिया पर शेयर करके ये बात कही है. इस वीडियो में ट्रम्प बेहद शानदार अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हैं. वीडियो में देखा गया कि सोनाक्षी के हाथों में हथकड़ी लगी हुई है. वीडियो को लेकर जहां फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं वहीं सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान भी दिया है.
मनोरंजन जगत की कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने शादी कर ली है. एक तरफ जहां राखी के पति अब तक दुनिया के सामने नहीं आए हैं वहीं राखी का कहना है कि उनके हस्बैंड डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी के लिए काम करते हैं.
बोनी कपूर आज बेहद खुश हैं क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी श्रीदेवी का एक बड़ा सपना पूरा कर दिया है. अपनी पहली तमिल प्रोडक्शन फिल्म 'नरकोंडा पारवाई' का उन्होंने आज सिंगापुर में प्रीमियर रखा है. इस बता को लेकर आज बोनी बेहद संतुष्ट महसूस कर रहे हैं. बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों की प्रोड्यूस करने के बाद बोनी कपूर ने तमिल फिल्म प्रोडक्शन की शुरुआत की है.
एमटीवी रोडीज फेम रघु राम की पत्नी नताली प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में एक्टर ने उनके साथ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर करके अपने सभी फैंस को इस बात की खुशखबरी दी है. आप भी देखें उनका ये पोस्ट.
नेहा धूपिया ने ब्रेक फीडिंग वीक के मौके पर पानी बेटी मेहर धूपिया बेदी को बरात फीड कराते हुए फोटो शेयर की है. इस खूबसूरत फोटो को शेयर करके नेहा ने सभी माताओं को एक गहरा संदेश दिया है. आप भी पढ़ें उनका ये पोस्ट.
सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'छिछोरे' का मजेदार ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया गया है. ये फिल्म आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' की याद दिलाती है. आप भी देखें इस फिल्म का ये ट्रेलर.
जमशेदपुर में अज्ञात शख्स द्वारा दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बच्ची के लिए बॉलीवुड भी अब न्याय की मांग कर रहा है. इस घटना ने सभी को झकझोड़ कर रख दिया. इस घटना को लेकर अब अनुष्का शर्मा और ऋचा चड्ढा ने भी ट्विटर पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है.
सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत को लेकर हाल ही खबरें आईं थी कि उन्होंने शादी कर ली है. लेकिन राखी ने इस बात को गलत ठहराया था. अब खुद राखी ने मीडिया से कन्फेस किया है कि उन्होंने शादी कर ली है. इसी के साथ राखी ने इससे जुड़ी कई अहम जानकारी भी शेयर की है.
मुंबई में भारी बारिश के कारण अफरा तफरी मची हुई है. कई इलाकों में इसके चलते जलजमाव हो गया है और लोग मुश्किल में फंसे हुए हैं. इसी बीच एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब शायद उन्हें तैर कर घर जाना होगा.
गोविंदा ने हाल ही में न्यूज शो 'आ[की अदालत' में कुछ अब्यान दिए थे जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. इस मामले को लेकर अब उनके एक करीबी दोस्त ने मीडिया में जो बयान दिए हैं उसने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने बताया कि गोविंदा किसी तरह की मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और अक्सर इंडस्ट्री में लोगो के साथ झगड़ बैठते हैं.
पवन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक अभिनेत्री को अपने साथ दोस्ती बनाए रखने के लिए धमकाय है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील कमेंट्स किए हैं. इस मामले में अभिनेत्री ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप-डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी, कई ऐसे गानें बने जिसने लोगों के भीतर दोस्ती की भावना को बढ़ाया. लोगों के बीच ये गानें बेहद हिट हुए और आज भी इन्हें लोग बेहद प्रेम से सुनते सुनते हैं. फ्रेंडशिप डे के मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गानें पेश कर रहे हैं.
फिल्म 'मिशन मंगल' को लेकर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना खफा है. दरअसल, इस इस फिल्म के मेकर्स इसे मराठी में भी रिलीज करना चाहते हैं ;ललेकिन मनसे का कहना है कि ऐसा करने से मराठी फिल्मों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में इस फिल्म को मराठी में डब करके रिलीज न करने की चेतावनी मनसे ने फिल्म के मेकर्स को दी है.