बॉलीवुड

राखी सावंत ने चोरी-छिपे की शादी, मीडिया में किया खुलासा और दी ये बड़ी जानकारी 

सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत को लेकर हाल ही खबरें आईं थी कि उन्होंने शादी कर ली है. लेकिन राखी ने इस बात को गलत ठहराया था. अब खुद राखी ने मीडिया से कन्फेस किया है कि उन्होंने शादी कर ली है. इसी के साथ राखी ने इससे जुड़ी कई अहम जानकारी भी शेयर की है.

राखी सावंत ने चोरी-छिपे की शादी, मीडिया में किया खुलासा और दी ये बड़ी जानकारी 
राखी सावंत (Image Credit: Instagram)

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को सुर्खियों में बने रहना आता है लेकिन इस बार वजह बेहद खास है. अभी कुछ ही दिनों पहले मीडिया में खबरें थी कि राखी ने शादी कर ली है. लेकिन इस बता को उन्होंने गलत करार दिया था. अब राखी ने खुद मीडिया में इस बात को कन्फेस किया है कि उन्होंने शादी कर ली है. इतना ही नहीं, राखी ने अपनी शादी से जुड़ी अहम जानकारियां भी शेयर की हैं.

स्पॉटबॉय से हुई बातचीत में राखी ने कहा, "मैं डर गई थी. हां मैंने शादी कर ली है. मैं ये खबर आज आप से कन्फर्म कर रही हूं. सच कहूं तो आप लोगों ने जो मेरे एनआरआई हस्बैंड के बारे में रिपोर्ट किया था वो सच है. उनका नाम रितेश है और वो यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में हैं. एरा वीजा प्रोसेस में है और मैं जल्द ही उन्हें जॉइन करूंगी. इसमें कोई शक नहीं कि भारत में मुझे जब भी काम मिलेगा, मैं करती रहूंगी. तो मैं आती-जाती रहूंगी. मुझे हमेशा से टीवी शोज प्रोड्यूस करना था और मुझे लगता है मेरा ये सपना अब पोर होगा."

आगे बात करते हुए राखी ने कहा, "मैं जीसस (Jesus) का शुक्रियादा करती हूं कि उन्होंने मुझे इतना अच्छा पति दिया. जब से उन्होंने मेरा पहला इंटरव्यू देखा था वो मेरे फैन बन गए थे. उन्हें जानने के बाद मैंने जीसस से प्रार्थना की थी कि मैं उनकी पत्नी बनूं. वो ख्वाहिश तो पूरी हो गई. भगवन ने मुझे हमेशा अपना आशीर्वाद दिया है."

 

View this post on Instagram

 

Trust me im happy and having fun thanks to God and my janta fans 🙏💋💋💋💋😘😘🥰 im in love 🥰

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

राखी ने बताया कि रितेश उनके फैन रहे हैं और उन्हें शादी के लिए उन्होंने एप्रोच किया था. शादी से महज 15 दिन पहले उनसे मुलाकात हुई थी और उन्होंने महसूस किया कि वो सही व्यक्ति हैं. राखी ने कहा, "मेरी मां, मेरा भाई और परिवार के सभी लोग खुश हैं. ये सभी जेडब्ल्यू मैरियट (JW Mariott). हमने हिंदू और क्रिस्चियन परंपरा से शादी की. इसके पहले हमने कोर्ट में शादी की थी."

रितेश के बारे में बात करते हुए राखी ने बताया कि वो बेहद प्राइवेट पर्सन हैं और मीडिया से बात करना पसंद नहीं करते. वो एक बिजनसमैन हैं और सुलझे हुए व्यक्ति हैं. बता दें कि राखी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी जिसमें वो ब्राइडल लुक में नजर आईं.

इसके बाद जब उनके शादी की खबरें वायरल हुईं थी तो उन्होंने ये कहकर उसे टाल दिया कि वो वायरल फोटोज उनके ब्राइडल फोटोशूट का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).