बॉलीवुड

MTV रोडीज फेम रघु राम जल्द बनने वाले हैं पिता, प्रेग्नेंट वाइफ नताली की ये फोटो शेयर करके दी खुशखबरी

एमटीवी रोडीज फेम रघु राम की पत्नी नताली प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में एक्टर ने उनके साथ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर करके अपने सभी फैंस को इस बात की खुशखबरी दी है. आप भी देखें उनका ये पोस्ट.

MTV रोडीज फेम रघु राम जल्द बनने वाले हैं पिता, प्रेग्नेंट वाइफ नताली की ये फोटो शेयर करके दी खुशखबरी
रघु राम और उनकी पत्नी नताली डि लुसियो (Photo Credits: Instagram)

एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) फेम रघु राम (Raghu Ram) की पत्नी नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) प्रेग्नेंट (pregnant) हैं और ऐसे में एक्टर ने उनके साथ अपना बेहद प्यारा-सा फोटो शूट कराया है. अपने इस फोटोशूट की लेटेस्ट तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन फोटोज में ये दोनों खूबसूरत अंदाज में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. घर में जल्द ही नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला है और इस बात की खुशी उनके चेहरों पर देखी जा सकती है.

फोटोज को शेयर करके रघु ने लिखा, "अपनी जिंदगी के सबसे बड़े एडवेंचर के लिए तैयार हो रहा हूं."

 

View this post on Instagram

 

Getting ready for the biggest adventure of my life yet! @nataliediluccio #OverTheMoon

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on

फोटो में रघु की वाइफ नताली बेबी बंप के साथ क्यूट अंदाज में पोज करती हुईं नजर आई. आपको बता दें कि रघु और नताली ने पिछले साल साउथ इंडियन स्टाइल में गोवा में शादी की थी. रघु ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नताली के लिए अपने प्रेम को व्यक्त किया था.

आपको बता दें कि रघु का उनकी पहली पत्नी सुगंधा गर्ग (Sugandha Garg) के साथ पिछले साल जनवरी में तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने दिसंबर में नताली से शादी की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).