फ्रेंडशिप डे पर सुशांत सिंह राजपूत-श्रद्धा कपूर का फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'छिछोरे' का मजेदार ट्रेलर
सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'छिछोरे' का मजेदार ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया गया है. ये फिल्म आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' की याद दिलाती है. आप भी देखें इस फिल्म का ये ट्रेलर.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichore) का मजेदार ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता जा कि फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2019) का ये दिन इस ट्रेलर को रिलीज करने के लिए परफेक्ट डे था. फिल्म के इस ट्रेलर में कॉलेज, दोस्ती और दोस्ती से जुड़े इमोशन्स को पेश किया गया है.
फिल्म में सुशांत श्रद्धा और वरुण के अलावा प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) और ताहिर राज भसीन (Tahir Raj Bhasin) ने भी काम किया है. आज इस फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करके सुशांत ने लिखा, "सच्ची दोस्ती की एक झलक दिखाने के लिए छिछोरे आ गए हैं. छिछोरे ट्रेलर अब रिलीज हो गया है."
#Chhichhore are here to show you a glimpse of true friendship! #ChhichhoreTrailer out now! https://t.co/WtNXk6ek2R @niteshtiwari22 @ShraddhaKapoor @varunsharma90 @TahirRajBhasin @NaveenPolishety @tusharpandeyx #SaharshKumar @prateikbabbar @foxstarhindi @NGEMovies @WardaNadiadwala
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) August 4, 2019
ट्रेलर में देखा गया कि इसकी शुरूआती कहानी कॉलेज में सेट की गई है जहां ये सभी स्टूडेंट्स कई ऐसी शरारतें करते हैं. इसी के साथ श्रद्धा कपूर यहां सेंटर ऑफ' अट्रैक्शन है और हर लड़का उन्हें इंप्रेस करना चाहता है. वहीं फिल्म का सेकंड हाफ इस कहानी के गंभीर साइड को पेश करता है.
फिल्म का ये ट्रेलर हमें आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) की याद दिलाता है. इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसका निर्माण साजिद नडियाडवाला ने किया है. ये फिल्म 6 सितंबर, 2019 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

