Mumbai Rains: भारी बारिश के बीच वायरल हुआ टाइगर श्रॉफ का ये पोस्ट, कहा- अब स्विम करके जाऊंगा घर
मुंबई में भारी बारिश के कारण अफरा तफरी मची हुई है. कई इलाकों में इसके चलते जलजमाव हो गया है और लोग मुश्किल में फंसे हुए हैं. इसी बीच एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब शायद उन्हें तैर कर घर जाना होगा.
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के कारण चारों ओर जलजमाव देखने को मिल रहा है. शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है और ऐसे में मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट जारी करते हुए घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है. मुंबई में बारिश के इस मौसम में अब एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी एक मजेदार पोस्ट किया है जिसे देखकर लोग हंस रहे हैं.
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस फोटो को शेयर करके लिखा, "आज स्विम करके घर जाऊंगा." एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे लिखे भी कर रहे हैं.
एक्ट्रेस ईशा कोपिकर (Isha Koppikar) ने भी बारिश के इस मौसम का आनंद लेते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, "थैंक यू रैन्स!! जब ये आवाज बढ़ती है तो मुझे अच्छा लगता है क्योंकि हमें पता चलता है कि हमें ज्यादा बारिश मिल रही है. हर एक बूंद एक तोहफे की तरफ है."
बता दें कि मुंबई समेत इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई में बारिश के चलतेरेल और बस सेवाएं भी बाधित हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

