Happy Friendship Day 2019: बॉलीवुड के इन सॉन्ग्स से बढ़ाएं दोस्ती की मिठास और मनाएं फ्रेंडशिप डे
हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप-डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी, कई ऐसे गानें बने जिसने लोगों के भीतर दोस्ती की भावना को बढ़ाया. लोगों के बीच ये गानें बेहद हिट हुए और आज भी इन्हें लोग बेहद प्रेम से सुनते सुनते हैं. फ्रेंडशिप डे के मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गानें पेश कर रहे हैं.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2019 (Happy Friendship Day 2019): हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप-डे के रूप में मनाया जाता है. दोस्ती के इस खूबसूरत रिश्ते को समर्पित इस दिन को सभी लोग बेहद प्रेमपूर्वक मनाते आए हैं. इस फेस्टिवल को लेकर खासकर युवाओं में उत्साह देखा गया है. बॉलीवुड में भी दोस्ती के इस खूबसूरत एहसास को दर्शाने के लिए कई ऐसे गानें बनाए गए जिसने सभी के दिल को छुआ.
आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गानें लेकर आए हैं जो फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) पर दोस्ती की इस मिठास को बढ़ा देंगे.
तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main)
जाने नहीं देंगे तुझे (Jaane Nahin Denge Tujhe)
दिल चाहता है (Dil Chahta Hai)
जाने क्यों (Jaane Kyun)
तेरे जैसा यार कहां (Tere Jaisa Yaar Kahan)
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे (Ye Dosti Ham Nahi Todenge)
बॉलीवुड के ये गानें न सिर्फ हिट हुए बल्कि दर्शकों के दिलों में बस गए. इन गानों को हमेशा से दोस्ती के इस खूबसूरत रिश्ते को दर्शाने के लिए भी पेश किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

