त्योहार

Friendship Day 2026 Messages: हैप्पी फ्रेंडशिप डे! अपने प्यारे दोस्तों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes और GIF Greetings

भारत और दुनिया भर के कई देशों में अगस्त के पहले रविवार यानी 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर अपने दोस्तों को शेयर करने के लिए यहां देखें बेहतरीन हिंदी विशेज, शायरियां, मैसेज और विशिंग कार्ड्स.

Friendship Day 2026 Messages: हैप्पी फ्रेंडशिप डे! अपने प्यारे दोस्तों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes और GIF Greetings
फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Friendship Day 2026 Messages in Hindi: जीवन में दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल और अनोखा माना जाता है. यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे व्यक्ति अपनी पसंद और विश्वास के आधार पर स्वयं चुनता है. दोस्तों के इसी अनमोल योगदान और रिश्ते की खूबसूरती का जश्न मनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे (मित्रता दिवस) (Friendship Day) मनाया जाता है.

वर्ष 2026 में भारत, अमेरिका और दुनिया के कई देशों में फ्रेंडशिप डे रविवार, 2 अगस्त 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर लोग अपने दोस्तों को बधाई देने के लिए संदेशों, तोहफों और सोशल मीडिया विशेज का सहारा लेते हैं.

1- तुम्हारे साथ वक्त कैसे बीत जाता है, पता नहीं चलता,
जब तुम पास नहीं होते तो समय नहीं कटता,
घरवालों को लगता है, तुममें मेरी सांस अटकी है,
अब तुम्हें कैसे समझाऊं, तुमसे गप्पे लगाए बिना रोटी नहीं पचती है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- हंसना-मिलना सबसे होता है पर सब दोस्त नहीं होते,
सच्चे दोस्तों को समझदार लोग कभी नहीं खोते,
किस्मत वाला हूं मैं कि मेरे पास तुम हो,
सबके हिस्से में तुम्हारे जैसे दोस्त नहीं होते.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- कौन कहता है की दोस्ती यारी बर्बाद करती है,
कोई निभाने वाला हो तो दुनिया याद करती है.
दुनिया की बंदिशों को भूल जाते हैं,
दोस्तों के साथ जब भी कुछ पल बिताते हैं.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- आज मत करो पढ़ाई, आओ सब मस्ती करते हैं,
सारे फ्रेंड्स मिलकर पार्टी करते हैं,
हां, बिल चुकाने में कोई बदमाशी नहीं करेगा,
मैं बाद में दे दूंगा, ये कोई नहीं कहेगा,
अपनी पॉकेट मनी से सब अपना हिस्सा देंगे,
आज सब मिलकर जिंदगी का मजा लेंगे.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- आकाश पर निगाहें हो तेरी,
मंजिले कदम चूमे तेरी,
आज दिन है दोस्ती का,
तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

30 जुलाई और अगस्त के पहले रविवार के फ्रेंडशिप डे में अंतर

फ्रेंडशिप डे को लेकर अक्सर दो अलग-अलग तारीखों का जिक्र होता है, जिनके पीछे ऐतिहासिक और सामाजिक कारण हैं:

  • अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (30 जुलाई): संयुक्त राष्ट्र (UN) ने आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में मान्यता दी है. इसका मुख्य उद्देश्य देशों, संस्कृतियों और नागरिकों के बीच आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है.
  • राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (अगस्त का पहला रविवार): भारत, अमेरिका, मलेशिया और बांग्लादेश जैसे कई देशों में अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की दशकों पुरानी परंपरा है. यह दिन व्यक्तिगत दोस्ती, दोस्तों के साथ समय बिताने, सरप्राइज प्लान करने और फ्रेंडशिप बैंड बांधने के लिए समर्पित होता है.

डिजिटल दौर में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

डिजिटल क्रांति के इस दौर में फ्रेंडशिप डे का स्वरूप भी आधुनिक हुआ है. लोग व्हाट्सएप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से फोटो एसएमएस, जीआईएफ (GIF) ग्रीटिंग्स, और रील साझा करके अपने दोस्तों के प्रति प्यार व्यक्त करते हैं.

इसके अलावा, दोस्त एक-दूसरे के साथ मिलकर समय बिताने, गेट-टुगेदर (Get-Together) आयोजित करने और एक-दूसरे को यादगार उपहार देने की योजना भी बनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).