मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं गोविंदा? एक्टर के दोस्त का ये शॉकिंग खुलासा कर देगा आपको हैरान
गोविंदा ने हाल ही में न्यूज शो 'आ[की अदालत' में कुछ अब्यान दिए थे जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. इस मामले को लेकर अब उनके एक करीबी दोस्त ने मीडिया में जो बयान दिए हैं उसने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने बताया कि गोविंदा किसी तरह की मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और अक्सर इंडस्ट्री में लोगो के साथ झगड़ बैठते हैं.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को लेकर उनके एक करीबी दोस्त ने मीडिया में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके चलते सभी लोग हैरान हैं. उनके दोस्त का कहना है कि गोविंदा पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में वो अक्सर लोगों से झगड़ा भी कर लेते है. उनके दोस्त का कहना है कि इसके कारण इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त नहीं है.
गोविंदा ने हाल ही में रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' (Aap Ki Adalat) में कुछ ऐसे बयान दिए थे जिसके चलते उन्हें हर तरफ से ट्रोल्स (trolls) का शिकार भी होना पड़ा था. अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दोस्त ने कहा कि गोविंदा मानसिक रोग से जूझ रहे हैं और इसी के चलते बड़ी-बड़ी फिल्में ठुकराने का दावा करने लगे हैं. इतना ही नहीं, ये नेगेटिविटी उन्हें बॉक्स ऑफिस तक फॉलो कर रही है.
ये भी पढ़ें: गोविंदा ने किया खुलासा, कहा- मैंने ठुकराई थी हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’
रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि गोविंदा के कई दोस्तों का मानना है कि वो किसी प्रकार की साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम (Psychological problem) से परेशान हैं. ऐसे में उन्हें मदद की सख्त जरूरत है. दोस्तों का कहना है कि गोविंदा की पिछली फिल्म 'रंगीला राजा' को कई डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स ने लेने से साफ इनकार कर दिया था क्योंकि एक्टर ने उनके साथ लड़ाई कर ली थी और गाली-गलौज भी की थी. गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपने सभी दोस्तों से रिश्ता तोड़ दिया. इस वजह से अब उनका लोई दोस्त नहीं और ना ही कोई उनकी मदद करना चाहता है.
बता दें कि गोविंदा ने टीवी शो पर बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' (Avatar) को ठुकरा दिया था क्योंकि डायरेक्टर ने उन्हें 410 दिन शूटिंग करने को कहा था और साथ ही वो अपनी बॉडी को पेंट नहीं करवाना चाहते थे. इसी के साथ गोविंदा ने ये भी कहा था कि 'अवतार' फिल्म का टाइटल उसके मेकर्स को उन्होंने ही सुझाया था.
इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्टर की हंसी उड़ाने लगे और उन्हें ट्रोल भी करने लगे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

