प्रेग्नेंट एमी जैक्सन की इस टॉपलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
एक्ट्रेस एमी जैक्सन गर्भवती हैं और ऐसे में अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट करके लोगों को हैरान कर दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी टॉपलेस फोटो पोस्ट की है जिसमें वो बोल्ड अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आईं. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रही हैं.
ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने बोल्ड (bold) अंदाज से लोगों को हैरान कर रही हैं. 7 महीने की गर्भवती (pregnant) एमी ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लौंट करते हुए अपनी टॉपलेस फोटो (topless photo) पोस्ट की है. इस फोटो में एमी एक बड़ी सी कैप पहनी हुईं सेमी-न्यूड (semi nude) अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं.
फोटो को पोस्ट करके एमी ने इसे कैप्शन दिया, "ग्रीस!?! नहीं..मेरा बच्चा और मैं बेक गार्डन में समर बिता रहे हैं, उनके सामने आने का इंतजार कर रहे हैं! ऑफिशियली 33 हफ्ते गर्भवती होने के."
इस फोटो को देखने के बाद जहां कई लोगों ने इसकी तारीफ की है वहीं कुछ लोगों ने एमी को ट्रोल (troll) करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, "अगर आप इतनी बड़ी कैप पहन सकती हैं तो कपड़े क्यों नहीं पहन सकती हैं?" इस तरह के कई कमेंट्स करके एमी को ट्रोल भी किया गया.
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एमी ने अपना ये अंदाज लोगों को दिखाया है. अपने प्रेगनेंसी की शुरुआत से ही एमी ने अपने बेबी बंप के साथ अपनी कई सारी पोस्ट की है. लेकिन इस बार उनका अंदाज पहले से भी ज्यादा बोल्ड नजर आया. इसी वजह से लोग उनका ये स्टाइल देखकर आश्चर्य में भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

