सोनाक्षी सिन्हा के हाथों में लगी हथकड़ी, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हैं. वीडियो में देखा गया कि सोनाक्षी के हाथों में हथकड़ी लगी हुई है. वीडियो को लेकर जहां फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं वहीं सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान भी दिया है.
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (viral) हो चला है जिसमें देखा गया कि उन्हें जबरन हथकड़ी लगाईं जा रही है. इस वीडियो में सोनाक्षी बेबस नजर आ रही हैं और कह रही हैं, "आप मुझे इस तरह से हथकड़ी नहीं लगा सकते, मैंने कुछ नहीं किया है मैं निर्दोष हूं." इस वीडियो ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है. सोनाक्षी को इस हाल में देखकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं.
इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी (Viral Bhayani) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो को पोस्ट करके उन्होंने लिखा, "सोनाक्षी जरूर किसी मुसीबत में हैं." अब इस वीडियो को देखने के बाद अटकलें लगाईं जा रही हैं कि सोनाक्षी कहीं अरेस्ट (arrest) तो नहीं हुई हैं? इसी के साथ कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये किसी फिल्म के लिए प्रमोशनल स्ट्रेटेजी है.
उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मीडिया से पीछा छुड़ाते हुए भागती नजर आ रही हैं.
अब खुदको लेकर चल रही अटकलों के बीच सोनाक्षी ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर लिखा, "दोस्तों मैं जानती हूं कि मुझसे जुड़े कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. वो मैं ही हूं लेकीन फिर ये पूरी सच्चाई नहीं है. मैं जल्द ही आप के साथ सब कुछ विस्तार से शेयर करूंगी."

अब इन वीडियो का सच क्या है ये तो सोनाक्षी ही बेहतर जानती हैं. फिलहाल फैंस को असलियत जानने के लिए सोनाक्षी के बयान का इंतजार करना होगा.
बता दें कि हाल ही में जातिसूचक टिप्पणी करने को लेकर सोनाक्षी विवादों से घिर गई थी जिसके बाद उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी.
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने धोखाधड़ी मामले में पेश की अपनी सफाई, मीडिया से की ये अपील
इसके अलावा सोनाक्षी पर आरोप था कि उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से पैसे लिए लेकिन डील के मुताबिक इवेंट पर परफॉर्म करने नहीं पहुंची. इस बात को लेकर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

