बॉलीवुड

राखी सावंत का खुलासा, कहा- डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करता है मेरा पति

मनोरंजन जगत की कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने शादी कर ली है. एक तरफ जहां राखी के पति अब तक दुनिया के सामने नहीं आए हैं वहीं राखी का कहना है कि उनके हस्बैंड डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी के लिए काम करते हैं.

राखी सावंत का खुलासा, कहा- डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करता है मेरा पति
राखी सावंत और डोनाल्ड ट्रम्प (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने मीडिया में इस बात को लेकर खुलासा किया कि उन्होंने शादी कर की है. राखी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की थी जिसमें वो ब्राइडल गेटअप में नजर आईं. उनकी फोटोज को देखने के बाद लोग इस बात को लेकर कयास लगा रहे थे कि क्या राखी ने शादी (marriage) कर ली है? जिसका बाद में राखी ने जवाब भी दिया.

शादी की खबरों पर मुहर लगाने के बाद भी अब तक राखी ने दुनिया को अपने पति से रूबरू नहीं कराया है. अब ई-टाइम्स को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में राखी ने बताया कि उनके पति अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के साथ काम करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

राखी ने कहा, "मेरे हस्बैंड को मीडिया वगरह पसंद नहीं. उनको किसी के सामने आना नहीं था. शादी तो फैमिली के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी न बुलाना होता है! रितेश और मैंने जेडब्ल्यू मैरियट मुंबई में शादी की. वो हिंदू एनआरआई हैं और मैं क्रिश्चियन हूं, तो हमने कोर्ट मैरिज की और फिर कैथोलिक वेडिंग की. शादी में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य मौजूद थे."

 

View this post on Instagram

 

Good morning sweetheart Fan’s

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

आगे बात करते हुए राखी ने कहा, "मेरे पति चाहते हैं कि मैं इंडस्ट्री में काम करती रहूं. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं फिल्में क्यों नहीं बनाती? तो मैंने कहा ठीक है है. मेरे हस्बैंड डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी में कर्मचारी हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).