भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर अभिनेत्री को धमकाने का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
पवन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक अभिनेत्री को अपने साथ दोस्ती बनाए रखने के लिए धमकाय है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील कमेंट्स किए हैं. इस मामले में अभिनेत्री ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) पर अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि वो उन्हें अपने साथ दोस्ती बनाए रखने के लिए परेशान कर रहे हैं और धमका रहे हैं. इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने मालवाणी पुलिस स्टेशन (Malwani Police Station) में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अभिनेत्री ने बताया कि वो और पवन अच्छे दोस्त थे लेकिन मार्च, 2018 में पवन की शादी होने के बाद उन्होंने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया.
इस बात से बौखलाए पवन ने उनपर दोस्ती बरकार रखने का दबाव डालना शुरू कर दिया. ऐसा न करने पर उन्होंने एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील कमेंट्स पोस्ट करना शुरू कर दिया. परेशान होकर उस अभिनेत्री ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
View this post on Instagram
इस मामले में पुलिस ने पवन सिंह के दोस्त विष्णु प्रकाश तिवारी (Vishnu Prakash Tiwari) उर्फ सूर्या (Surya) का नाम एफआईआर (FIR) में दर्ज किया गया है. लेकिन इस मामले में अभी ताल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
आपको बता दें कि अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पवन सिंह ने उन्हें धमकी की है कि अगर वो उनकी बात नहीं मानती हैं तो वो उन्हें इंडस्ट्री में काम करने नहीं देंगे. पुलिस ने आईटी एक्ट (IT Act) के तहत इस मामले में एक्ट्रेस की शिकायत दर्ज की है.
पवन सिंह ने सॉन्ग 'लगावेलु जब लिपस्टिक' (Lagavelu Jab Lipstick) से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. साल 2007 में फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

