मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस का ये त्यौहार सभी ओर जोरों शोरों से मनाया जा रहा है. इसके लिए बीते कई दिनों से देशभर के स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में तैयारियां की जा रहीं थी. देश की आजादी का ये जश्न आप भी बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से मना सकते हैं. अब तक कई ऐसी फिल्में आईं जिसने लोगों में देशभक्ति के जज्बे को जगाया. देखें इन फिल्मों की लिस्ट.
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिशन मंगल' कल यानी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं और हम आपके लिए इस फिल्म का रिव्यू लेकर आए हैं.
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' कल यानी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. ये फिल्म भारत के सफल मार्स ऑर्बिटर मिशन की कहानी को पेश करती है. हम आपके लिए इस फिल्म का स्पेशल रिव्यू लेकर आए हैं.
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. इस फिल्म को लेकर इन दिनों वो अपनी स्टारकास्ट के साथ इंडिया टूर पर हैं जहां जगह-जगह जाकर वो लोगों को इसके बारे में बता रहे हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सामने रखा रिपोर्टर का फोन बजने लगा तो अक्षय ने खुद उस फोन को उठाकर उसका जवाब दे दिया और कहा भी हम प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं.
श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की और साथ ही उन्हें अश्लील फोटोज दिखाए. इस मामले में पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार करके मुंबई के बोरीवली कोर्ट में पेश किया जहां मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें जमनात दे दी गई.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज अपने सभी फैंस के साथ ईद का त्योहार मनाया, मुंबई में स्थित उनके घर 'मन्नत' के बाहर हजारों की संख्या में फैंस शाहरुख को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे. शाहरुख ने अपनी फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और उन्हें ईद मुबारक कहा.
एमटीवी के पॉपुलर शो 'कैसी ये यारियां' से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस नीति टेलर ने सगाई कर ली है. नीति ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर के साथ फोटो शेयर करके ये खुशखबरी सभी को दी है. इसी के साथ मीडिया में युए भी कहा जा रहा है कि नीति जल्द ही शादी कर सकती हैं.
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का आज ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. इसी के साथ इस राज से भी पर्दा उठ गया है कि आखिर पूजा कौन है. पूजा कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान का किरदार है. आज आयुष्मान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर साड़ी पहनकर अपने उसी 'पूजा' स्टाइल में डांस करते हुए नजर आए.
महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में आए बाढ़ के चलते हर तरफ तबाही का मंजर है. इस प्राकृतिक आपदा ने जान-माल को भी काफी नुक्सान पहुंचाया है. ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने मिलकर पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रूपए दान में दिए हैं. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनके साथ फोटो शेयर करके उन्हें धन्यवाद कहा है.
श्वेता तिवारी की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर से विवादों में आ गई है. उन्होंने अपने अपती अभिनव कोहली के खिलाफ आरोप लगाया है कि उनके पति ने उनकी बेटी पलक को पीटा है. इस बात को लेकर श्वेता बेटी पलक के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और उनपर घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई.
उर्मिला मातोंडकर ने सोशल मीडिया पर बकरी ईद की बधाई देते हुए कहा था कि आज वो भारी मन से अपने फैंस को इसकी मुबारकबाद दे रही हैं क्योंकि पिछले एक हफ्ते से वो कश्मीर में मौजूद अपने ससुरालवालों से बात नहीं कर पाई हैं. उनके इस पोस्ट को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे. जिसका उन्होंने करारा जवाब भी दिया.
सभी मुसलमानों के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है क्योंकि आज यानी 12 अगस्त के दिन को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा के रूप में मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस पवित्र त्योहार पर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करके उन्हें इसकी मुबारकबाद दी. पढ़ें इनके ये स्पेशल मैसेजेस.
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहोल है. एक तरफ जहां पाकिस्तान भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंध तोड़ने में जुट गया है वहीं अब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करने गए हुए थे. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए सिंगर को ट्रोल किया है.
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का देशभर में स्वागत किया गया. ऐसे में अब इसे लेकर भोजपुरी कलाकारों ने गाना भी बना दिया है जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जम्मू-कश्मीर में धरा 370 को लेकर हुए फैसले पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत काफी खुश हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह,मंत्री अमित शाह की जोड़ी को श्री कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताया. इसके अलावा रजनीकांत ने जम्मू-कश्मीर मामले पर केंद्र सरकार के काम करने के तरीकों की भी प्रशंसा की.
प्रियंका चोपड़ा अमरीका में एक इवेंट में मौजूद थी जब ऑडियंस में मौजूद एक महिला ने उन्हें भारतीय सेना के समर्थन किए गए 'जय हिंद' ट्वीट को लेकर फटकार लगाईं. प्रियंका ने पहले शांति से से उस महिला की बता सुनी और उसके बाद उसे ऐसा जवाब दिया कि सभी के सभी देखते रह गए.
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने भाई कृणाल पांड्या के साथ कराओके का आन्नद लेते हेउ नजर आ रहे हैं/ वीडियो में हार्दिक साउथ सुपरस्टार धनुष का हिट सॉन्ग ;कोलावेरी डी' गाते हुए नजर आ रहे हैं.
भोजपुरी स्टार मोनालिसा उर अंतरा बिस्वास के ससुर कन्हैया सिंह का निधन हो गया था. उनके पति विक्रांत ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने पिता की तेहरवीं से कुछ फोटोज शेयर की थी. इन फोटोज में मोनालिसा स्माइल करती हुईं नजर आ रही हैं. फोटोज को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
अनुराग कश्यप ने ये कहकर अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया कि उनकी बेटी और उसके बाद अब उनके माता-पिता को धमकियां मिल रही हैं. इसके चलते अब वो ट्विटर को अलविदा कह रहे हैं क्योंकि यहां किसी को कुछ कहने का हक नहीं है. इतना ही नहीं, अनुराग ने ये भी कहा कि इस नए भारत में आप सभी का स्वागत है.
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते को लेकर बीते काफी समय कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन न तो टाइगर ने और ना ही दिशा ने इस बता को किसी के सामने स्वीकार किया है. अब सोशल मीडिया पर 'आस्क मी' सेशन के दौरान टाइगर ने दिशा के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर ऐसा जवाब दिया है.