बॉलीवुड

'मेरी औकात नहीं है भाई' -दिशा पटानी को डेट करने के सवाल पर टाइगर श्रॉफ का बयान

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते को लेकर बीते काफी समय कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन न तो टाइगर ने और ना ही दिशा ने इस बता को किसी के सामने स्वीकार किया है. अब सोशल मीडिया पर 'आस्क मी' सेशन के दौरान टाइगर ने दिशा के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर ऐसा जवाब दिया है.

'मेरी औकात नहीं है भाई' -दिशा पटानी को डेट करने के सवाल पर टाइगर श्रॉफ का बयान
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Image Credit: Yogen Shah)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक बार दिशा पटानी के साथ अपने रिलेशनशिप (relationship) को लेकर मीडिया में काफी छाए हुए हैं. इस बात दिशा को डेट करने के सवाल पर टाइगर ने जो जवाब दिया वो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है. बीते दिनों इंस्टाग्राम पर टाइगर ने 'आस्क मी' सेशन (Ask Me session) होस्ट किया जहां फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे. इस दौरान दिशा पटानी को लेकर भी सवाल किया गया.

एक फैन ने टाइगर को लिखा, "क्या आप दिशा को डेट कर रहे हो?" इसपर टाइगर ने जवाब दिया, "मेरी औकात नहीं है भाई." टाइगर के इस जवाब को पढ़कर लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं और इस बात को लेकर हर तरफ चर्चा भी की जा रही है.

टाइगर श्रॉफ का फैन को जवाब (Photo Credits: Instagram)

इसके अलावा एक फैन ने लिखा, "अब तक तुम्हारी कितनी गर्लफ्रेंड हैं?" जिसका टाइगर ने जवाब दिया, "काफी तो नहीं है."

टाइगर श्रॉफ का फैन को जवाब (Photo Credits: Instagram)

आपको बता दें कि टाइगर और दिशा के रेलातिशिप को लेकर बीते काफी समय से खबरें मीडिया में आती रही हैं. जब भी इनसे इस बारे में सवाल किया गया है वो इसे ये कहकर टालते आए हैं कि वें दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rocky (@______rock) on

मीडिया में अक्सर टाइगर और दिशा एक साथ स्पॉट हुए हैं. ये दोनों एक साथ छुट्टियां मनाने विदेश भी जा चुके हैं.

बात करें फिल्मों की तो टाइगर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आएंगे. वहीं दिशा पटानी भी फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).