VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजा रिपोर्टर का फोन, तो अक्षय कुमार ने कर दी ऐसी हरकत
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. इस फिल्म को लेकर इन दिनों वो अपनी स्टारकास्ट के साथ इंडिया टूर पर हैं जहां जगह-जगह जाकर वो लोगों को इसके बारे में बता रहे हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सामने रखा रिपोर्टर का फोन बजने लगा तो अक्षय ने खुद उस फोन को उठाकर उसका जवाब दे दिया और कहा भी हम प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने एक्शनभरे अंदाज के साथ ही अपने मजेदार प्रैंक्स (pranks) के लिए भी मशहूर हैं. आजकल वो अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हैं. इस फिल्म को लेकर वो अपनी स्टारकास्ट के साथ मानों इंडिया टूर पर हें जहां वो अलग-अलग जगह जाकर इस फिल्म के बारे में लोगों को बता रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म को लेकर अक्षय ने अपने निर्देशक जगन शक्ति (Jagan Shakti) और साथ ही अपने फीमेल को-स्टार्स के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) अटेंड किया.
इस कॉन्फ्रेंस से अब एक मजेदार किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हो रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय के सामने रखा एक रिपोर्टर का फोन बजने लगा. ऐसे में अक्षय ने खुद इस फोन को उठाकर उसका जवाब दे दिया.
अक्षय ने कहा, "हेलो, नमस्कार. हम यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं. मैं अक्षय कुमार बात कर रहा हूं." इसके बाद अक्षय ने फोन काट कर उसे अपनी जगह पर रख दिया. अक्षय की ये हरकत देखकर वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मी भी हैरान रह गए और जोरों से हंसने लगे.
इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर भी फैंस चर्चा कर रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन के साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

