PHOTOS: शाहरुख खान ने फैंस के साथ मनाया ईद का जश्न, झलक पाने घर के बाहर उमड़ी भारी भीड़
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज अपने सभी फैंस के साथ ईद का त्योहार मनाया, मुंबई में स्थित उनके घर 'मन्नत' के बाहर हजारों की संख्या में फैंस शाहरुख को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे. शाहरुख ने अपनी फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और उन्हें ईद मुबारक कहा.
किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आज अपने फैंस के साथ मुंबई में ईद-उल-अजहा (Eid ul-Adha) का जश्न मनाया. शाहरुख खान के सभी फैंस उन्हें लेकर इस रीत से भली-भांति परिचित हैं कि वो अपने जन्मदिन और ईद (Eid) के मौके पर अपने घर के बाहर आकर अपने फैंस से मुखातिब होते हैं. आज भी शाहरुख खान ने अपने इस वादे को कायम रखते हुए अपने फैंस से मुलाकात की.
मुंबई के बांद्रा (Bandra, Mumbai) इलाके स्थित अपने 'मन्नत' (Mannat) बंगले से शाहरुख खान ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी. शाहरुख यहां हमेशा की तरह हाथ हिलाकर अपने फैंस' का अभिवादन करते हुए नजर आए.

उनकी एक झलक पाने के लिए यहां हजारों की संख्या में फैंस मौजूद थे और ऐसे में पुलिस (Police) बल भी यहां सुरक्षा के लिए तैनात की गई थी.

शाहरुख के बाहर आते ही लोग जोरों शोरों से आवाज लगाकार उन्हें पुकारते और ईद मुबारक (Eid Mubarak) कहते हुए नजर आए. मीडिया में आई इन फोटोज में देखा जा सकता है कि शाहरुख ने किस तरह से अपने फैंस के प्रति आभार प्रकट किया.

बात करें फिल्मों तो शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'जीरो' (Zero) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में शाहरुख खान के किसी भी आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर घोषणा नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2019 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

