'ड्रीम गर्ल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर साड़ी पहनकर स्टेज पर पहुंचे आयुष्मान खुराना, देखें वीडियो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का आज ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. इसी के साथ इस राज से भी पर्दा उठ गया है कि आखिर पूजा कौन है. पूजा कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान का किरदार है. आज आयुष्मान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर साड़ी पहनकर अपने उसी 'पूजा' स्टाइल में डांस करते हुए नजर आए.
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) का मजेदार ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया. इस ट्रेलर को मुंबई में मीडिया की उपस्थिति में लॉन्च किया गया. खास बात ये रही कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर आयुष्मान अपने किरदार में ढले हुए मजेदार अंदाज में नजर आए. फिल्म में आयुष्मान लोगों से 'पूजा' (Pooja) नाम की लड़की के रूप में कॉल करते हैं और उनकी समस्याएं हल करते हैं.
ऐसे में आयुष्मान ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर साड़ी पहनकर स्टेज पर पहुंचे और अपनी उसी फिल्मी अंदाज में लोगों को एंटरटेन भी किया. सोशल मीडिया पर वायरल (viral) वीडियो में देखा गया कि नुसरत स्टेज पर पूजा को बुलाती हैं और आयुष्मान साड़ी पहनकर डांस करते हुए आते हैं.
फिल्म की कहानी के अनुसार, आयुष्मान एक फीमेल फ्रेंडशिप कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं जहां वो खुदको को 'पूजा' नाम की लड़की बताकर लोगों की तकलीफों का समाधान करते हैं और उनसे जुड़ते हैं. इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और इसकी कहानी काफी अलग है और ऐसे में दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें भी हैं.
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 'पूजा कौन है?" ये सवाल ट्रेंड कर रहा था जिसका जवाब अब आखिरकार लोगों को मिल गया है. फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नुसरत भरुचा भी लीड रोल में है. फिल्म का निर्देशन ने राज शांडिल्य (Raaj Shandilya) किया है.
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2019 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

